मरकरी ने लांच किया एम टैबलेट का दूसरा वर्जन

मरकरी ने 10,000 रुपए की वाजिब कीमत के साथ भारत के टैबलेट बाजार में कदम रखा था। कंप्यूटर एसेसीरीज बनाने वाली मरकरी ने अपने पहले टैब की ब्रिकी से उत्साहित होकर एमटैब 2 लांच किया है जो अपने पिछले टैब का अपग्रेड वर्जन है।
एम टैब 2 में 7 इंच की मल्टीटच सपोर्ट स्क्रीन दी गई है। टैबलेट में इनबिल्ड ड्युल कोर प्रोसेसर 1 गीगाहर्ट की स्पीड प्रोवाइड करता है। एंड्रॉएड जिंजरब्रेड से लैस नए मरकरी टैब में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 32 जीबी एक्पेंडेबले मैमोरी सपोर्ट दिया गया है जो टैब की कीमत के हिसाब से अच्छा मैमोरी स्पेस है।
इसके अलावा टैब में वीडियो कांफ्रेंसिंग भी कर सकते है इसके लिए एक शानदार फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 3जी की मदद से टैब में यूजर फास्ट नेट सर्फिंग का मजा ले सकता है। टैब को एक बार फुल चार्ज करने पर 8 घंटे तक लगातार नेट सर्फिंग या फिर म्यूजिक सुना जा सकता है। अगर आप टैब में सेव वीडियो और पिक्चर को बड़ी स्क्रीन में देखना चाहते है तो इसके लिए ए टैब 2 में एचडीएमआई पोर्ट ऑप्शन दिया गया है।
भारत में कोबियन के मैनेजर सुशमिता दास ने जानकारी देते हुए बताया कंपनी आने वाले समय में यूएसबी, बैटरी और इंटरनल स्टोरेज में कई बदलावा करेगी जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर तकनीक के उत्पाद मिल सके। मरकरी ने एमटैब 2को एक साल की वारंटी के साथ 12,000 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।
मरकरी एमटैब2 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 7 इंच की मल्टी टच स्क्रीन
- 1 गीगा हर्ट का ड्यूल कोर प्रोसेसर
- एंड्रॉएड जिंजरब्रेड प्लेटफार्म
- 8 जीबी इंटरनल मैमारी
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
- फ्रंट फेसिंग कैमरा
- वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications