लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन लाएगा $99 में एंड्राएड टैबलेट

लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन जल्द ऐसा टैबलेट बाजार में लांच करने वाली है जो पूरी दुनियां का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। मात्र $99 में लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन एंड्राएड बेस टैबलेट लांच करेगी। सैमसंग गैलेक्सी और एप्पल अपनी बेहतर परफार्मेंस की वजह से बाजार में पसंद किए हैं। मगर लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन का एंड्राएड टैबलेट अभी तक का सबसे सस्ता टैबलेट होगा।
कंपनी को उम्मीद है इसके कम दाम और शानदार फीचर से लोगों को यह काफी पसंद आएगा। पीसी बाजार के एक्सपर्ट की राय के अनुसार लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन का यह टैबलेट वायर कंप्यूटर की जगह ले लेगा जैसे मोगाइल फोन के आने के आद लैंड लाइन फोन बाजार से गायब हो गए थे। नए एड्राएंड बेस इस टैबलेट में 4.3 इंच की स्क्रीन दी गई है, लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन टैबलेट में गूगल का एंड्राएड बेस आपरेटिंग सिस्टम दिया गया जिसे चाइना में बनाया गया है।
बाजार में मौजूद ज्यादातर टैबलेट मंहगे होने के कारण शोरूम में शो पीसी बनकर रह जाते हैं वहीं कई फीचरों से लैस इतने कम दाम का टैबलेट लोगों को पसंद आएगा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर महेन्द्र कुमार जैन के अनुसार कंपनी ने अच्छी टेक्नालॉजी के साथ बजट को ध्यान में रख कर इस टैबलेट को बनाया है। कम बजट के इस टेबलेट पीसी में 3जी नेटर्वक की सुविधा के साथ 4 गीगाबाइट का मैमोरी स्पेस दिया गया है साथ में 256 मेगाबाइट रैम से यह शानदार परफार्मेंस देता है।
पीसी बाजार में 3जी नेटर्वक की जंग चल रही है अगले साल तक 4जी के भी भारतीय बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने नए टैबलेट को बाजार में लाने पर विचार कर रहीं है। मगर मा्त्र 4500 रूपए के इस नए टैबलेट पर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व टैबलेट निर्माताओं की भी नजर रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications








