Home
Computer

लैपटॉप खरीदने से पहले ध्‍यान में रखें ये बातें

By Roith

लैपटॉप खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सही लैपटॉप खरीदना जिससे बाद में आपको इस बात का मलाल न रहे कि काश दूसरा मॉडल लिया होता तो ज्‍यादा बेहतर होता। इसके लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है फिर चाहे आप प्रोफेशनल हों या फिर स्‍टूडेंट। कई बार लोग गलत लैपटॉप चुन लेते हैं और बाद में उन्‍हें पछतावा होता है। चलिए जानते हैं लैपटॉप लेने से पहले हमें किन बातों को ध्‍यान में रखना चाहिए।

लैपटॉप खरीदने से पहले ध्‍यान में रखें ये बातें

1. अपनी जरूरत को समझें - सबसे पहले सोचें कि आप लैपटॉप का उपयोग किन चीजों के लिए करेंगे - बेसिक ऑफिस वर्क, मल्टीमीडिया, गेमिंग या काफी हैवी टास्‍क? आपकी जरूरत पर ही निर्भर करेगा कि आपको कौन सा लैपटॉप लेना चाहिए।

2. बजट तय करें - अच्छा लैपटॉप महंगा पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे बचत करके आप अच्छा बजट तय कर सकते हैं। बेहतर होगा अगर आप थोड़ा ज्यादा खर्च करें, क्योंकि अच्छा लैपटॉप लंबे समय तक चलेगा और उसमें मल्‍टीटास्‍किंग काम कर सकेंगे।

3. प्रोसेसर की पावर चेक करें - प्रोसेसर एक तरह से लैपटॉप का दिमाग है। इंटेल या AMD के लेटेस्ट प्रोसेसर वाला लैपटॉप ही लें, पुराने मॉडल से बचें। कोर i5 या Ryzen 5 जैसे मिड-रेंज प्रोसेसर डेली टास्‍क पूरे करने के लिए काफी है।

4. RAM और स्टोरेज पर ध्यान दें - जितनी ज्यादा RAM होगी, उतनी ज्यादा एप्लिकेशन एक साथ पीसी में चला सकेंगे। आजकल 8GB RAM स्टैंडर्ड है। स्टोरेज के लिए SSD बेहतर है लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी ज्‍यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी इसलिए लिए सबसे बेस्‍ट है HDD और SSD दोनों के कंबीनेशन वाला लैपटॉप खरीदें।

5. ग्राफिक्स की भी जांच करें - अगर आप गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं, तो दमदार डेडिकेटेड GPU वाला लैपटॉप लेना पड़ेगा। नहीं तो इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी ठीक रहेगा। याद रखें बिना ग्राफिक्‍स वाले लैपटॉप में एडिटिंग करने में आपको परेशानी होगी, हो सकता है कुछ एडिटिंग सॉफ्टवेयर उसमें रन भी न करें।

6. बैटरी लाइफ और पोर्टेबिलिटी पर गौर करें - जितना लंबा बैटरी बैकअप होगा, उतना ही बेहतर होगा। अगर आप डेली यूज के लिए लैपटॉप ले रहे हैं तो उसमें गेमिंग लैपटॉप के मुकाबले अच्‍छा बैटरी बैकप मिलेगा लेकिन ज्‍यादा ग्राफिक्‍स सपोर्ट वाले लैपटॉप में अच्‍छा बैटरी बैकप चाहिए तो उसकी बैटरी क्षमता का ध्‍यान रखें। साथ ही लैपटॉप का वजन भी चेक कर लें, ताकि आसानी से ले जा सकें।

7. ब्रांड और बिल्ड क्वालिटी मायने रखती है - सस्ते ब्रांड का लैपटॉप लेने से हमेशा बचें फिर वो चाहे जितने भी कम दाम में क्‍यों न मिल रहा हो, और जाने-माने ब्रांड जैसे Dell, HP, Lenovo आदि को ही प्राथमिकता दें। साथ ही लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी भी ध्यान में रखें।

8. रिव्यूज और रेटिंग्स जरूर देखें - जो भी लैपटॉप का मॉडल खरीदने जा रहे हैं उसे लेने से पहले ऑनलाइन रिव्यूज और रेटिंग्स चेक कर लें। बेहतर लैपटॉप खरीदने में ये आपको काफी मदद करेगा।

अगर लैपटॉप लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखा तो आप बिलकुल सही लैपटॉप ले पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Discover 8 essential tips for buying the perfect laptop, including assessing your needs, setting a budget, evaluating processors, RAM, storage, graphics, battery life, portability, brand reputation, and consulting reviews. Make an informed choice with this comprehensive guide.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X