Home
Computer

रेलवे ने तेजस और शताब्दी ट्रेन से हटाए एलसीडी स्क्रीन्स

By Arpit Shukla

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए शताब्दी और तेजस ट्रेन के प्रीमियम कोच में एलसीडी स्क्रीन्स लगाये थे। ये एलसीडी मुंबई से अहमदाबाद चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अनुभूति कोच में यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगाये गये थे, जिन्हें अब सरकार ने हटा दिया है। बता दें कि ट्रेन में लगे एलसीडी के साथ लोगों ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद रेलवे ने सभी ट्रेन से एलसीडी हटाने का फैसला लिया।

रेलवे ने तेजस और शताब्दी ट्रेन से हटाए एलसीडी स्क्रीन्स

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, "यात्रिओं ने ट्रेन में लगे हुए वो एलसीडी स्क्रीन्स तोड़ दिए, उनके तारों को काट दिया, हैडफ़ोन चोरी कर लिए और पॉवर स्विच को हटा दिया, जिससे रेलवे को अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ा। रेलवे ने एलसीडी स्क्रीन्स हटाने का यही कारण बताया है।"

रेलवे ने प्रीमियम ट्रेन में एलसीडी स्क्रीन सुविधा दी थी, जिसमें पैसेंजर यात्रा करते समय मनोरंजन के लिए गाने सुन सकते थे, गेम्स खेल सकते थे और मूवी देख सकते थे।

रेलवे ने तेजस और शताब्दी ट्रेन से हटाए एलसीडी स्क्रीन्स


रेलवे बोर्ड के इन्फोर्मेशन व पब्लिसिटी के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने कहा, हमने तेजस एक्सप्रेस को रिव्यू किया और पाया कि इन्फोटेनमेंट डिवाइस एलसीडी आदि को लगातार डैमेज किया जा रहा था। इसके बाद रेलवे ने इसे हटाने का फैसला किया। हालांकि स्मार्टफोन यूजर पैसेंजर्स के लिए वाईफाई सुविधा मौजूद रहेगी।"

रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर रेलवे बोर्ड ऑफिशियल ने कहा कि एलसीडी हटाने के निर्देश रेलवे के सभी जोनल में दिए गए हैं। फरवरी से रेलवे ने सभी ट्रेनों में से एलसीडी स्क्रीन्स हटाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही रेलवे फिलहाल वाईफाई सुविधा को सिर्फ प्रीमियम ट्रेन्स के लिए ही जारी रखेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
railways apparently found that “LCD screens were damaged, wires broken, headphones stolen and power switches removed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X