लिनोवो ने सीईएस में पेश किया नया टैबलेट

टैबलेट की मांग को देखते हुए यह कहना मुश्किल है, कोई नई तकनीक टैबलेट का क्रेज कम कर पाएगी। पीसी कंपनियां न केवल टैबलेट लांच कर रहीं है बल्कि समय समय पर उनमें अपडेट भी कर रहीं हैं। पीसी बाजार में लिनोवो भी टैबलेट की और अपना रुख कर चुकी है।
दुनियां के सबसे बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक शो सीईएस में लिनावो ने एक नया टैबलेट पेश किया है। आईडिया टैब नाम के इस नए पैड का साइज काफी कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से इसे कैरी करना बेहद आसान है। लिनोवो आईडिया टैब S2 में आईस्क्रीम सैंडविच एंड्राएड प्लेटफार्म दिया गया है। लुक की बात करें तो आईटैब देखने में स्लिम को स्मूद लुक प्रोवाइड करता है।
10 इंच स्क्रीन साइज के साथ आईडिया टैब की मोटाई 7.6 एमएम है। एक तरह से बाजार में मौजूद अन्य टैबलेट के मुकाबले लिनोवो आईडिया पैड काफी हल्का और पतला है जो भारतीय यूजरों को पसंद आएगा।
इसके अलावा आईटैब में डॉक की सुविधा भी दी गई, जिसे डॉक में अटैच कर लैपटॉप की तरह काम किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार टैब को वाजिब कीमत में पेश किया जाएगा। मगर कंपनी ने अभी टैब की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








