Home
Computer

लिनोवो ने लांच किए एंड्रायड टैबलेट के तीन नए मॉडल

लिनोवो पीसी मैन्‍यूफैक्‍चर करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, हाल ही में मोबाइल बाजार में अपनी पैठ बनाने के बाद लिनोवो अब टैबलेट बाजार में भी तेजी से अपने कदम आगे बढ़ा रही है। जिसके चलते कंपनी ने एक साथ तीन नए एंड्रायड टैबलेट लांच किए हैं।

पढ़ें: दुनिया की सबसे शानदार 3डी पेंटिंग हैं ये

लिनोवो ने A1000, A3000, S6000 नाम से नए टैबलेटों को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लांच किया है। यानी कंपनी बजट रेंज यूजरों को भी आकर्षित करने में जी जान से जुटी हुई है। लिनोवो ने इसके लिए बॉलिवुड स्‍टार रनवीर कपूर का सहारा लिया है। लिनोवो के सबसे सस्‍ते टैबलेट A1000 और A3000 है जिनकी कीमत 8,999 रुपए और 16,999 रुपए है।

पढ़ें: ऐसी तस्‍वीरें देखकर कलेजा मुहं को आ जाएगा

कौन-कौन से फीचर है नए टैबलेटों में

लिनोवो ए 1000 में 7 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1024x600 पिक्‍सल सपोर्ट करती है। बेहतर साउंड क्‍वालिटी के लिए ए1000 में म्‍यूजिक मास्‍टर डॉल्‍बी ऑडियो ड्युल स्‍पीकर लगे हुए हैं। एंड्रायड जैलीबीन 4.1 पर रन करने वाले ए 1000 में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी सपोर्ट के साथ 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन मौजूद है। टैब में सिम स्‍लॉट के साथ वाईफाई और वॉयस कॉल भी कर सकते हैं।

पढ़ें:देखिए तकनीक का कमाल आ गई लिड लाइट ब्रा

लिनोवो ने लांच किए एंड्रायड टैबलेट के तीन नए मॉडल

लिनोवो के दूसरे मॉडल ए 3000 में 7 इंच की आईपीएस स्‍क्रीन दी गई है जो 1024x600 पिक्‍सल सपोर्ट करती है। टैब में 1.2 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर प्रोसेसर और 64 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन दिया गया है, फोटो कैपचरिंग के लिए 5 मेगापपिक्‍सल कैमरा और 3जी सपोर्ट मौजूद हैं। बेहतर प्रोसेसर और 3जी सपोर्ट की वजह से टैब की कीमत 16,000 रुपए है।

पढ़ें: टॉप 5 लेटेस्‍ट एंड्रायड जैली बीन टैबलेट

लिनोवो के तीसरे मॉडल S6000 को खासतौर से इंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है इसमें 10.1 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1280x800 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है, टैबलेट का भार 560 ग्राम है और इसमें 1.2 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर प्रोसेसर, 3जी, वाईफाई, माइक्रो एचडीएमआई पोर्ट, ब्‍लूटूथ किबोर्ड डॉक दिया गया है लिनोवो ने S6000 को 27,000 रुपए में लांच किया है।

पढ़ें: धरती के करीब कैसे आ गए ये ग्रह

वहीं अगर आप विंडो लवर हैं तो लिनोवो के खेमें में थिंकपैड टैबलेट 2 और आईडियापैड लिनेक्‍स K3011 मौजूद है। 10.1 इंच के थिंकपैड टैबलेट 2 में विंडो 8 प्‍लेटफार्म दिया गया है वहीं Lynx K3011 में 11.6 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। थिंकपैड 2 में इंटल एटम प्रोसेसर Z2760 ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुगा है तो 1.8 गीगाहर्ट क्‍लॉक स्‍पीड पर रन करता है। Lynx K3011 में 1.8 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम लगी हुई है। थिंकपैड 2 बाजार में 50,000 रुपए और Lynx K3011 51,990 रुपए में उपलब्‍ध है।

टैबलेट और मोबाइल गैलरी देखने के लिए क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X