Home
Computer

लिनोवा लांच करेगा जल्‍द एक नया टैब

By Super
लिनोवा लांच करेगा जल्‍द एक नया टैब
लिनोवो भारतीय बाजार में स्‍थापित एक जाना-मानी चाइनीज कंपनी है। जो लैपटॉप, पीसी के अलावा कई इलेक्‍ट्रानिक उत्‍पादों का निमार्ण करती है। अन्‍य कंपनियों की तरह लिनोवो भी टैबलेट बाजार की ओर तेजी से अपना रूख कर रही है। लिनोवो टैबलेट बाजार में नवंबर 2011 के आखिरी तक एक नया टैबलेट लांच करेगी।

लिनोवा का नये टैब ए1 में मौजूद कंपनियों के टैबलेट के मुकाबले कुछ नए फीचर दिए गए हैं। लिनोवो के नए टैब में प्रचलित गूगल का एंड्राएड 2.3 वर्जन आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। टैब का भार बैटरी सहित मात्र 400 ग्राम है जिसकी वजह से इसे कैरी करना बेहद आसान है। टैब में 512 एमबी रैम के साथ 1 गीगाहर्ट स्‍पीड का प्रोसेसर दिया गया है।

टैब की डिजाइन का स्‍मूद है ब्‍लैक कलर के साथ टैब में घुमावदार किनारे दिए गए हैं जो देखने में टैब को प्रोफेशनल के साथ-साथ कूल लुक प्रोवाइड करते हैं। टैब का स्‍क्रीन साइज न तो काफी छोटा है और न हीं बड़ा है, 1024*600 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ टैब में 7इंच का लिड मल्‍टी टच डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो अच्‍छी पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है। अगर आप टैब को किसी दूसरी डिवाइस से कनेक्‍ट करना चाहते है तो टैब के किनारे वाईफाई और ब्‍लूटूथ स्‍लॉट के अलावा दो यूएबी पोर्ट ऑप्‍शन मौजूद है। जीपीएस कनेक्‍टीविटी के द्वारा आप टैब में अपनी लोकेशन के बारे में सारी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

टैब में फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिंग के लिए 3.1 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा इनबिल्‍ड है अगर आप वीडियो चैटिंग या कालिंग करना चाहते है तो घबराइए मत लिनोवो के ए1 में इसके लिए 0.3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा भी मौजूद है। जब टैब में इतने ढेर सारे फीचर दिए गए हैं तो बैटरी बैकप भी अच्‍छा होना चाहिए है जी हां आप बिलकुल सही सोंच रहें है। लिनोवा ए 1 में 3700 एमएएच की बैटरी इनबिल्‍ड है जो गेम और देर मूवी देखने के बावजूद लम्‍बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है।

बाजार में कपंनी ए1 को दो मैमोरी ऑप्‍शन के साथ पेश करेगी। पहला 2 जीबी मैमोरी के साथ जिसकी कीमत 8,000 रूपए होगी और दूसरा 16 जीबी मैमोरी स्‍पेस के साथ जिसकी कीमत बाजार में 12,000 रूपए होगी। इसके अलावा टैब में ब्‍लू, पिंक, ब्‍लैक और व्‍हाइट के कलर ऑप्‍शन उपलब्‍ध होंगे।

लिनोवा ए1 के फीचरों पर एक नजर

  • गूगल एंड्राएड 2.3 आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 7इंच लिड स्‍क्रीन
  • 1024*600 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • मल्‍टीटच स्‍क्रीन सपोर्ट
  • 2 जीबी मैमोरी और 16 जीबी मैमोरी ऑप्‍शन
  • 1 गीगाहर्ट स्‍पीड प्रोसेसर
  • 3.1 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा
  • 0.3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा
  • दो यूएबी पोर्ट
  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई
  • 3700 एमएएच बैटरी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X