लिनोवो का स्टाइलिश बिजनेस लैपटॉप आईडिया पैड U260

अंतराष्ट्रीय बाजार में लिनोवो एक जानी-मानी पीसी निर्माता कंपनी है खासतौर से लैपटॉप और डेस्कटॉप के क्षेत्र में लिनोवो ने काफी नाम कमाया है। हाल ही में अंतराष्ट्रीय बाजार में लिनोवो अपने नए लैपटॉप को लेकर काफी चर्चा में है। U260 नाम के इस नए लैपटॉप को कंपनी ने खास तौर से बिजनेस परपज़ के लिए डिजाइन किया है। इस नई डिवाइस में दो प्रोसेसर दिए गए हैं जो इसे अन्य लैपटॉप से अलग बनाते हैं।
U260 लिनोवो लैपटॉप के बेसिक मॉडल में इंटल कोर i3-380UM प्रोसेसर और टैब के हाई इंड मॉडल में इंटल कोर i5-470UM प्रोसेसर इनबिल्ड है। 64 माइक्रोप्रोसेसर के साथ लैपटॉप के साथ लैपटॉप में प्रीमियम विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो इसे बेहतर परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। अच्छे ग्राफिक के लिए लिनोवो लैपटॉप में इंटल ग्राफ्रिक कार्ड सपोर्ट दिया गया है जो आपको बेहतर पिक्चर और वीडियो क्वालिटी प्रोवाइड करता है।
किसी भी बिजनेस लैपटॉप में प्रोसेसर और स्क्रीन साइज काफी मायने रखती है क्योंकि अक्सर हमें प्रोजेक्ट से लेकर कई डाक्यूमेंट को मेंटेन करना पड़ता है जिसकी वजह से बड़ा पिक्चर व्यू काफी जरूरी है। लिनोवो के नए टैब में 12.5 इंच की हाईडेफिनेशन एंटी ग्लेयर स्क्रीन दी गई है। अगर प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में 1066 मेगाहर्ट पावर 4 जीबी PC3-8500 DDR3 S रैम के साथ 320 जीबी 5400 हार्ड ड्राइव और दो प्रोसेसर मॉडल के हिसाब सेदिए गए हैं।
लैपटॉप में इनबिल्ड 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है जिससे वीडियो चैटिंग के दौरान क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलती है। आइए अब जानते है लिनोवो के दोनों मॉडल की कीमत के बारे में, लिनोवो आईडिया पैड U260 का पहला बेस मॉडल जिसेमें इंटल कोर i3-380UM प्रोसेसर इनबिल्ड है 40, 000 रूपए की कीमत में लांच किया गया है वहीं i5-470UM प्रोसेसर से इनबिल्ड हाई मॉडल 50, 000 रूपएके आकर्षक दामों में पेश किया है।
लिनोवो आईडिया पैड U260 के फीचरों पर एक नजर
- मॉडल के हिसाब से अलग-अलग दो प्रोसेसर
1- इंटल कोर i3-380UM
2- इंटल कोर i5-470UM
- 12.5 इंच की हाईडेफिनेशन एंटी ग्लेयर स्क्रीन
- मल्टीटच की सुविधा
- 320 जीबी 5400 हार्ड ड्राइव
- 4 जीबी PC3-8500 DDR3 S रैम
- 0.3 मेगापिक्सल वेब कैमरा
- 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन
- 64 माइक्रोप्रोसेसर प्रीमियम विडों 7 ओएस
- वाईफाई
- 2.1 डीडीआर ब्लूटूथ
- एचडीएमआईपोर्ट
- 3.5 पाउंड भार
- कीमत- 1- इंटल कोर i3-380UM प्रोसेसर 40, 000 रूपए में
2- इंटलकोर i5-470UM प्रोसेसर 50, 000 रूपए में


Click it and Unblock the Notifications








