Home
Computer

भारतीय बाजार में Lenovo के नए लैपटॉप की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत, उपलब्धता व स्पेक्स

टेक कंपनी Lenovo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया लैपटॉप लॉन्च किया है। जिसे Lenovo Yoga Slim 7x के नाम से पेश किया गया है। बता दें, मई 2024 में ग्लोबल मार्केट में योगा स्लिम 7x को लॉन्च किया गया था, इस AI संचालित लैपटॉप भारत में भी उपल्बध करा दिया गया है।

यह डिवाइस क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन X सीरीज चिपसेट के साथ अन्य बेहतरीन स्पेक्स के साथ आता है, जो सभी एक अल्ट्रा स्लिम नोटबुक में पैक किए गए हैं। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर उपल्बधता और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

भारतीय बाजार में Lenovo के नए लैपटॉप की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

कीमत और उपलब्धता - लेनोवो योगा स्लिम 7x को भारत में कॉस्मिक ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 1,35,360 रुपये है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं, जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

लेनोवो 19 अगस्त 2024 से इसकी शिपिंग शुरू करेगा। कंपनी लेनोवो अर्बन B535 बैकपैक, ऑनसाइट अपग्रेड के साथ 1 साल की प्रीमियम केयर, 1 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और लेजर प्रेजेंटर के साथ लेनोवो योगा माउस भी ऑफर रही है।

Lenovo Yoga Slim 7x स्पेक्स- कंपनी के नए योगा स्लिम 7x में 14.5 इंच का PureSight OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो टच फंक्शनलिटी, 3K रेजोल्यूशन, डॉल्बी विजन और HDR 600 को सपोर्ट करता है। इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X एलीट प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB LPDDR55X RAM (सोल्डर) और 512GB M.2 SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह चिपसेट क्वालकॉम के हेक्सागन NPU को भी एकीकृत करता है, जो जनरेटिव AI की अनुमति देता है।

इसमें कंपनी ने 4 सेल 70Wh बैटरी से पैक किया है। जो 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेनोवो का नया नोटबुक विंडोज 11 होम OS पर चलता है। इसके फ्रंट में 1080p FHD IR हाइब्रिड वेबकैम है, जिसमें डुअल माइक्रोफोन और बैकलिट कीबोर्ड हैं। इसमें 1.5mm की ट्रैवल और एंटी-ऑयल कोटिंग है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3x USB टाइप C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, HDMI 2.1, WiFi 7 और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं। हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर सेटअप भी है। इस लैपटॉप की मोटाई मात्र 12.9mm और वजन सिर्फ 1.28 किलोग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo launched Yoga Slim 7x with OLED touch display and Snapdragon X Elite in India know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X