Home
Computer

लिनोवो ने लांच किए कोर आई 5 और आई 7 प्रोसेसर के नए लैपटॉप

लिनोवो ने अपनी लैपटॉप आईडिया पैड सीरीज़ को बढ़ाते हुए कोर आई 5 और आई 7 प्रोसेसर वाला नया लैपटॉप लांच किया है। नए लैपटॉप में पॉवरफुल प्रोसेसर, ग्राफिक सपोर्ट और सुपीरियर क्‍वालिटी का ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। लिनोवो लैपटॉप के अलावा हाल ही में स्‍मार्टफोन बाजार में नई वाइब ज़ी सीरीज स्‍मार्टफोन लांच किए हैं। खैर बात करते हैं लिनोवो Z510 लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर, विंडो 8.1 ओएस पर रन करने वाले नए आईडिया पैड सीरीज लैपटॉप का भार 2.2 किलो है।

पढ़ें: इन गैजेटों की मदद से अपनी लाइफ को बनाइए आसान

इसकी ऑडियो क्‍वालिटी शानदार है इसके लिए लैपटॉप में जेबीएल स्‍पीकर और डॉल्‍बी होम थियेटर के अलावा मल्‍टीपल स्‍टोरेज ऑप्‍शन दिया गया है। इंटल के चौथी पीढ़ी प्रोसेसर पर रन करने वाले लिनोवो आईडिया पैड Z510 में लेटेस्‍ट ग्राफिक कार्ड दिया गया है साथ ही इसमें लगी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है। लैपटॉप में एंटी ग्‍लेयर एचडी लिड स्‍क्रीन दी गई है। लैपटॉप में फास्‍ट टाइपिंग के लिए एक्‍यूटाइप कीबोर्ड दिया गया है। देखने में इसकी डिज़ाइन ऐवरेज है। भारतीय बाजार में लिनोवो जेड 510 को 52,954 रुपए में उतारा गया है।

लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर एक नजर

चौथी पीढ़ी इंटल कोर आई5 और आई 7 प्रोसेसर
विंडो 8.1 ओएस
जेबीएल स्‍पीकर और डॉल्‍बी होम थियेटर
क्‍लासी बैकलिट कीबोर्ड
हाईब्रिड 1 टीबी एसएचडीडी स्‍टोरेज, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड
15.6 इंच की लिड डिस्‍प्‍ले, 8 जीबी नैंड फ्लैश
मल्‍टीटच टच पैड
1 मेगापिक्‍सल एचडी कैमरा
एचडीएमआई आउट पोर्ट
2.0 यूएसबी पोर्ट, 3.0 युएसबी पोर्ट, 2 इन 1 कार्ड रीडर
इंट्रीगेटेड डीवीडी रीडर और राइटर

1

1

लिनोवो आईडिया पैड Z510 में 2.0 यूएसबी पोर्ट, 3.0 युएसबी पोर्ट, 2 इन 1 कार्ड रीडर पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।

2

2

लिनोवो आईडिया पैड Z510 में 15.6 इंच की लिड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, साथ में एंटी ग्‍लेयर स्‍क्रीन की मदद से यूजर को ज्‍यादा साफ व्‍यू मिलता है। 

3

3

लैपटॉप में जेबीएल स्‍पीकर और डॉल्‍बी होम थियेटर, क्‍लासी बैकलिट कीबोर्ड, हाईब्रिड 1 टीबी एसएचडीडी स्‍टोरेज, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड लगा हुआ है।

4

4

आईडिया पैड के नए लैपटॉप में चौथी पीढ़ी इंटल कोर आई5 और आई 7 प्रोसेसर ऑप्‍शन दिए गए हैं।

5

5

एक बार फुल चार्ज करने पर लैपटॉप की बैटरी 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है। 

6

6

लैपटॉप में फास्‍ट टाइपिंग के लिए एक्‍यूटाइप कीबोर्ड दिया गया है।

7

7

भारतीय बाजार में लिनोवो जेड 510 को 52,954 रुपए में उतारा गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X