Lenovo लाया दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा लैपटॉप!, जानें कीमत और खूबियां
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2025(CES) में दुनिया का पहला डिस्प्ले के अंदर कैमरा वाला लैपटॉप लॉन्च हो चुका है। इस लैपटॉप का नाम Lenovo Yoga Slim 9i है, जिसे चीनी ब्रांड लेनेवो ने Yoga सीरीज के तरह लॉन्च किया है। यह लैपटॉप AI फीचर से लैस है।
Yoga Slim 9i लैपटॉप के डिस्प्ले के अंदर कैमरा फिट किया गया है, जो कि इसके स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को 98% तक बढ़ा देता है। ये सुविधा अभी तक हमें स्मार्टफोन के अंदर देखने को मिल रही थी। लेकिन लेनेवो कंपनी ने लैपटॉप के अंदर ये सुविधा जोड़कर सभी को हैरानी में डाल दिया है। लैपटॉप के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें...।

Lenovo Yoga Slim 9i की कीमत
इस यूनिक लैपटॉप की कीमत 1849 डॉलर (भारतीय रुपये के मुताबिक 1.59 लाख रूपये) है। इस लैपटॉप को फिलहाल अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया है, जो कि फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इस लैपटॉप में आपको कलर चॉइस नहीं मिलेगी, क्योंकि इसे एक ही कलर ऑप्शन टाइटल डील में खरीदा जा सकता है। लैपटॉप ग्लोबली कब लॉन्च होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Lenovo Yoga Slim 9i के फीचर्स
Yoga Slim 9i में 14 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें PureSight Pro डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। लैपटॉप 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट फीचर और 750 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया गया है।
जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि लैपटॉप की डिस्प्ले के अंदर कैमरा फिट किया गया है। यानी की इस प्रीमियम लैपटॉप में डिस्प्ले के अंदर 32MP का वेब कैमरा जोड़ा गया है।
लैपटॉप Intel Core Ultra 7 258V प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 32GB LPDDR5X डुअल चैनल रैम और 1TB SSD स्टोरेज मौजूद है। इसमें क्वाड स्पीकर के साथ डॉल्वी एटमॉस का सपोर्ट भी दिया गया है।
Yoga Slim 9i में 75 वॉट की बैटरी के साथ 65 वॉट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। इसमें हिडन कैमरा के साथ AI फीचर भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








