लिनोवो ने लांच किए दो नए प्रोफेशनल डेस्कटॉप कंप्यूटर

पावरफुल डेकटॉप की रेंज में लिनोवो ने अपने दो नए खिलाड़ी मैदान में उतारे हैं। कंपनी के अनुसार भारत के अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में नए डेस्कटॉप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 71 जेड और लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 91 जेड नाम के दोनों लिनोवो पीसी काफी यूजर फ्रेंडली होने के साथ तकनीकी रूप से उन्नत भी हैं।
लिनोवो का पहला पीसी थिंक सेंटर ऐज 71 जेड में इंटल कोर आई 3-2100 प्रोसेसर के साथ जेन्यून 64 बिट का विडों 7 प्रोफेशनल ओएस पर रन करता है। डेस्कटॉप का स्क्रीन साइज भी 20.0 इंच का है जिससे यूजर को मूवी और पिक्चर देखते समय अच्छा व्यू मिलता है। डिवाइस में इंटल का हाईडेफिनेशन ग्राफ्रिक कार्ड सपोर्ट दिया गया है जिससे पीसी में हाईडेफिनेशन गेम और वीडियो देखे जा सकते हैं।
तकनीकी रूप से लिनोवो डेस्कटॉप 71 जेड में 500 जीबी की 7200 हार्डड्राइव दी गई है जो फास्ट ब्राउजिंग स्पीड प्रोवाइड करती है। अगर 71 जेड में इनबिल्ड रैम की बात करें तो पीसी में 1333 मेगाहर्ट की 2 जीबी PC3-10600 डीडीआर3 एचडी रैम दी गई है। लिनोवो के दूसरे पीसी 91 जेड में इंटल का सेंकेंड जेनरेशन कोर आई 7 प्रोसेसर दिया गया है। 91 जेड पीसी में 32 बिट की जगह 64 बिट का विडो 7 प्रोफेशनल ओएस पड़ा हुआ है। इसकी स्क्रीन भी पिछले पीसी से थोड़ी बड़ी है, 91 जेड में 21.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो फुल एचड क्वालिटी की पिक्चर प्रोवाइड करता है।
कंपनी अपने दोनों डेस्कटॉप कंप्यूटर पर 3 साल की वांरटी भी दे रही है। 91 जेड के अन्य कनेक्टीविटी फीचरों 6 इन 1 कार्ड रीडर, 2मेगापिक्सल कैमरा के साथ 1 जीबी का वॉयरलैस एएमडी रेडियॉन ग्राफ्रिक कार्ड दिया गया है जो यूजर के मल्टीमीडिया अनुभव को और बढ़ा देगा। लिनोवों के दोनों डेस्कटॉप कंप्यूटर सभी लिनोवो स्टोर में उपलब्ध हैं। जिनमें से लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 71 जेड की कीमत 28, 000 रूपए और लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 91 जेड की कीमत 45,000 रूपए हैं।
लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 71 जेड
- 20.0 इंच स्क्रीन
- 64 बिट का विडों 7 प्रोफेशनल
- 6 इन 1 कार्ड रीडर
- ऑप्शनल ड्यूल वीडियो डिस्प्ले
- 6 यूएसबी पोर्ट
- माइक के साथ 1.3 मेगापिक्सल वेबकैम
- वॉयरलैस की बोर्ड
- एनर्जी सेविंग के लिए 5.0 स्टार
- कीमत- 28, 000 रूपए
लिनोवो थिंक सेंटर ऐज 91 जेड
- 21.5 इंच डिस्प्ले
- 64 बिट का विडों 7 प्रोफेशनल
- 6 इन 1 कार्ड रीडर
- ऑप्शनल ड्यूल वीडियो डिस्प्ले
- माइक के साथ 2 मेगापिक्सल वेबकैम
- एचडीएमआई / वीजीए पोर्ट
- कीमत- 45, 000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








