Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i, Legion 7i, Legion 5i लैपटॉप लॉन्च, जानिए कीमत
Lenovo Latest Laptop: Lenovo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक साथ चार नए गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं, जिन्हें AI फीचर्स के साथ लाया गया है। इन्हें बाजार में Lenovo Legion Pro 7i, Lenovo Legion Pro 5i, Lenovo Legion 7i और Lenovo Legion 5i नाम से जाना जाएगा।
आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस चारों लैपटॉप में AI इनेबल चिप के साथ 14th Gen Intel Core प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए NVIDIA RTX 4090 जीपीयू भी शामिल किया है।

कीमत- Lenovo के लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत की बात करें तो Lenovo Legion 7i की शुरूआती कीमत 1,77,990 रुपये है, वहीं Legion Pro 7i सीरीज को कंपनी ने 3,24,990 रुपये शुरूआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया है.
इसके Legion 5i लैपटॉप की शुरूआती कीमत 1,29,990 रुपये और Legion Pro 5i की शुरूआती कीमत 1,57,990 रुपये तय हुआ है।

इन लैपटॉप्स को आप Lenovo की ऑफिशिय वेबसाइट, Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ ही दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Lenovo Legion 7i, Legion 5i के स्पेसिफिकेशन्स- कंपनी ने Legion 7i और Legion 5i में Intel Core i9 14900HX प्रोसेसर के साथ NVIDIA GeForce RTX 4070 ग्राफिक्स दिया है।

Lenovo Legion 7i में आपको LA3 AI चिप मिलेगा, तो वहीं Legion 5i में LA1 AI चिप दिया गया है। ये लैपटॉप प्योरसाइट डिस्प्ले और ट्रूस्ट्राइक की-बोर्ड, कोल्डफ्रंट हाइपर से लैस किए गए हैं। बैटरी की बात करें तो Legion 7i में 99.99Whr बैटरी दी गई है, वहीं Legion 5i में 80Whr बैटरी मिलेगी।
Legion Pro 7i और Legion Pro 5i के स्पेसिफिकेशन्स- लेनेवो के इन दोनों नए लैपटॉप में ग्राहकों को 245Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ Lenovo PureSight Gaming Display मिल रहा है। जो 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।
Lenovo Legion Pro सीरीज को Intel Core i9-14900HX प्रोसेसर दिया गया है, जो NVIDIA RTX 4090 ग्राफिक्स और 32GB DDR5 रैम के साथ आ रहे हैं।
इन गेमिंग लैपटॉप्स को एक्ट्रा वाइड वैपर चैंबर, लिक्विड मेटर इन्फ्यूजन के साथ AI-ड्रिविन पावर मैनेजमेंट सिस्टम एडवांस कॉम्पोनेंट से लैस किया गया है।
लेनेवो के Legion 7i लैपटॉप में LA3 AI चिप और Legion 5i में LA1 AI चिप शामिल किया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में AI ड्रिविन ऐप AvatarMaster भी मिलेगा, जो यूजर प्रोफाइल के आधार पर कस्टमाइजेबल 3D डिजिटल अवतार तैयार करने में सक्षम है।
इसके अलावा इसमें TrueStrike की-बोर्ड दिए मिल रहे हैं, जो कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग के साथ आ रहे हैं। इन्टेंस गेमिंग के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इनमें 'Coldfront: Hyper' थर्मल सॉल्यूशन भी मिल रहा है। दो गेमिंग के दौरान इसे ठंडा रखने में मदद करता है।
बैटरी की बात करें तो Legion 7i में 99.99Whr की बैटरी शामिल की गई है, वहीं Legion 5i लैपटॉप में 80Whr बैटरी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








