लेनोवो ने लॉन्च किया स्मार्टफोन से भी सस्ता व शानदार लैपटॉप!
लैपटॉप की दुनिया में लेनोवो ने अपनी अच्छी पहचान और पकड़ बनाई है। कंपनी समय समय पर कई अच्छे और बजट डिवाइस भी पेश करती है। अपने शानदार डिवाइस की लिस्ट में कंपनी ने एक और डिवाइस जोड़ दिया है। यह डिवाइस है लेनोवो का नया लैपटॉप, जिसकी कीमत एक मिड रेंज स्मार्टफोन से भी कम है। जी हां! इस लैपटॉप की कीमत है 14,999 रुपए है।
लेनोवो ने अपने इस लैपटॉप आईडियापैड 100s को सबसे पहले आईएफए 2015 में पेश किया था। यह लैपटॉप आपको स्नेपडील पर उपलब्ध मिलेगा। आइए देखते हैं इसके फीचर्स-
#1
लैपटॉप आईडियापैड 100s में 11.6 इंच का डिस्प्ले है। जिसका रेसोल्यूशन 1,366*768 पिक्सल है।
#2
लैपटॉप में क्वाड कोर इंटेल एटम ज़ी3735एफ, 1.83GHz प्रोसेसर है।
#3
2जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
#4
यह बजट लैपटॉप 0.3मेगापिक्सल के वेबकैम के साथ आता है।
#5
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी और एचडीएमआई ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications







