Home
Computer

पीसी बाजार में धमाका करने आ रहें हैं लिनोवो के चार नए पीसी

By Super
पीसी बाजार में धमाका करने आ रहें हैं लिनोवो के चार नए पीसी
लिनोवो भारत के अलावा विश्‍व भर में हाईक्‍वालिटी पीसी उत्‍पादक के रूप में जाना जाता है। लैपटॉप की तरह लिनोवो के डेस्‍कटॉप भी विश्‍व भर में पसंद किए जाते हैं। जिस तरह से विश्‍वभर के पीसी मार्केट में कीमत और अधिक फीचरों को लेकर कंपनियों के बीच जंग छिड़ी हुई है उसकों देखते हुए लिनोवो ने बाजार में चार नए डेस्‍कटॉप के मॉडल लांच किए है।

कंपनी के अनुसार इन चार हाईपरफार्मेंस पर्सनल पीसी को खास तौर से बिजनेस परपज़ को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। लिनोवो के चार हाईक्‍वालिटी पीसी में से पहला थिंक सेंटर M71Z, दूसरा थिंक सेंटर M71e डेस्‍कटॉप, तीसरा थिंक सेंटर M77 और आखिरी थिंक पेड X121e नोट बुक में कुछ फीचर एक से ही दिए गए है। आइए जानते है लिनोवो के इन चार पर्सनल कंम्‍प्‍यूटर में क्‍या है ऐसा क्‍या है खास जो अन्‍य कंपनियों के पीसी से यह मुकाबला कर पाएंगे।

लिनोवो के पहले पीसी M71z में इंटल का कोर आई 3-2100 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो विडों 7 प्रोफेशनल आपरेटिंग सिस्‍टम में वर्क करते समय युजर को फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। M71z पीसी में 20 इंच की बड़ी स्‍क्रीन के साथ 2GB PC3-10600 DDR3 SDRAM दी गई है जो 1333 मेगाहर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करती है। इसके अलावा इसमें 500 जीबी की शानदार हार्डड्राइव के साथ डीवीडी रिर्काडेबल भी लगा हुआ है जो इसे अन्‍य पीसी के मुकाबले एक अलग पहचान देता है। कंपनी M71z पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

लिनोवो के दुसरे डेस्‍कटॉप M71e को खास तौर से मल्‍टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने वाले लोगों रख कर डिजाइन किया गया है। M71e की सबसे खास बात है इसकी बूटिंग स्‍पीड जो स्‍टार्ट होने में केवल 15 सेकेंड का वक्‍त लेती है। हालाकि पीसी में इनबिल्‍ड प्रोसेसर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है मगर उम्‍मीद की जा रही है M71e में इंटर को कोर आई 7 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो यूजर को मल्‍टीटास्‍किंग फीचर की सुविधा प्रोवाइड करता है।

लिनोवो का थिंक सेंटर M77 को खास तौर से बिजनेस प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने डेस्‍कटॉप में सुरक्षा के साथ-साथ फास्‍ट परफार्मेंस भी चाहते हैं उनके लिए M77 सबसे अच्‍छी च्‍वाइस कहीं जाएगी। जानकारों के अनुसार नए पीसी में एमडी सैम्‍प्रॉन, एथलॉन सेकेंड या फिर फिनॉम सेकेंड में से कोई एक प्रोसेसर दिया गया है।

जबकि पीसी में इनबिल्‍ड 16 जीबी डीडीआर 3 मैमोरी कैपेसिंटी कर वजह से आप पीसी में एक साथ ढेर सारा डेटा आराम से सेव कर सकते हैं। इसके अलावा पीसी में 1 टीबी की हार्डड्राइव स्‍पेस भी दिया गया है। लिनोवो चारों पीसी में से थिंक पैड M71z को 35,000 रूपए, थिंक सेंटर M71e डेस्‍कटॉप 32,000 रूपए और थिंक सेंटर M77 को 27, 000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X