पीसी बाजार में धूम मचाने जल्द आ रहा है नया थिंकपैड

11.6 इंच लिड बैकलाइट एलसीडी हाईडेफिनेशन टीएफटी स्क्रीन साइज के साथ लिनोवो थिंकपैड की स्क्रीन में 1366 x 768 रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गयाहै जो यूजर को साधारण स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा बेहतर पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करता है। थिंक पैड में पावर के लिए इंटल कोर एम प्रोसेसर और एमडी काड्यूल कोर ई-350 प्रोसेसर दिया है। थिंक पैड में दिए गए रेडियॉन एचडी 6310 ग्राफ्रिक सपोर्ट की वजह से लैपटॉप में बड़े गेम आराम से खेल सकते हैं।
इसके अलावा लैपटॉप में 4 जीबी रैम इनबिल्ड है जिसे 8 जीबी डीडीआर 3 तक एक्पेंड कर सकते हैं। थिंक पैड के अन्य आकर्षक फीचरों में 4 इन 1 कार्डरीडर, वाईफाई, ब्लूटूथ,यूएसबी कनेक्टीविटी और एचडीएमआई ऑउटपुट जैसे शानदार फीचर मौजूद है। बाजार में मौजूद ज्यादातर लैपटॉप में कीबोर्ड काफी छोटेसाइज का होता है जिससे यूजर को फास्ट स्पीड में टाइपिंग करने में परेशानी होती है मगर लिनोवो थिंक पैड में फुल साइज का किबोर्ड दिया गया है जिसमेंकी के बीच का स्पेस भी काफी है। लिनोवो के थिंकपैड की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है, मगर नया थिंक पैड बिजनेस और प्रोफेशनल लोगों के लिए सबसे अच्छी च्वाइस है।
लिनोवो थिंकपैड X121e के फीचरों पर एक नजर
- 11.6 इंच स्क्रीन साइज
- 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन
- लिड एलसीडी डिस्प्ले
- इंटल कोर एम प्रोसेसर, एएमडी ड्यूलकोर ई 350 प्रोसेसर ऑप्शन
- इंटल एचडी 3000 ग्राफिक सपोर्ट, रेडियॉन हाईडेफिनेशन 6310 सपोर्ट ऑप्शन
- 4 जीबी रैम, 8जीबी डीडीआर3 एक्पेंडेबल ऑप्शन
- विंडो 7 प्रोफेशनल
- 320 जीबी हार्डड्राइव
- 1.55 किलो भार
- 27.3 एमएम चौड़ाई
- 4 इन 1 कार्ड रीडर, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआइ आउटपुट
- ब्लूटूथ, वाईफाई
- 0.3 मेगापिक्सल वेब कैम
- 6 सेल बैटरी, 8.2 घंटे बैकप


Click it and Unblock the Notifications








