Home
Computer

एलजी लांच करेगा 2डी और 3डी तकनीक के साथ नया लैपटॉप

By Super
एलजी लांच करेगा 2डी और 3डी तकनीक के साथ नया लैपटॉप
कंज्‍यूमर उत्‍पादों के क्षेत्र की कई ऐसी कंपनियां है जिन्‍होंने पीसी बाजार में भी अपनी अच्‍छी पहचान बना ली है। इन्‍हीं कंपनियों में से एक है एलजी इलेक्‍ट्रानिक, कंपनी ने फोन के अलावा लैपटॉप बाजार की ओर अपना रूख करते हुए 3डी तकनीक के साथ नया लैपटॉप लांच किया है। LG A520 3D लैपटॉप में एंडवांस फीचरों के साथ 3डी पिक्‍चर क्‍वालिटी का अलग अनुभव युजर को मिलता है।

यूजर को ध्‍यान में रखते हुए एलजी के नए लैपटॉप में कई यूनीक फीचरों के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में विडो 7 प्रोफेशनल ओएस के साथ 64 बिट प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो लैपी को फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। लैपटॉप में सेकेंड जेनरेशन क्‍वॅड पावर के साथ स्‍टाइलिश मैटेलिक लुक दिया गया है। बड़े व्‍यू के लिए एलजी 3डी लैपी में 15.6 इंच की फुल हाई डेफिनेशन 3डी लिड एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो क्रिस्‍टल किल्‍यर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है।

पीसी निर्माता लैपटॉप में ज्‍यादा से ज्‍यादा मैमोरी स्‍पेस के साथ अपने लैपटॉप को लांच करने में लगे हुए है ऐसे में कपंनी ने अपने 3डी लैपटॉप में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 750 जीबी की हार्डडिस्‍क दी है जो बाजार में मौजूद अन्‍य लैपटॉप के मुकाबले अच्‍छा स्‍पेस है। इसके अलावा वाईफाई, ब्‍लूटूथ और यूएबी जैसे कई कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन LG A520 3D लैपटॉप में दिए गए हैं। नए लैपी में सुरक्षा फीचरों का पूरा ध्‍यान रखा गया है जिससे कोई बाहरी व्‍यक्ति आपके जरूरी डेटा को चुरा न सके। इसके लिए लैपी में फिंगर प्रिंट रीडर का फीचर दिया गया है जो केवल यूजर के थंब इम्‍प्रेशन से लैपटॉप को ऑन करने की परमीशन देगा।

ज्‍यादातर लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाता है मगर एलजी A520 3डी लैपटॉप में 1.3 मेगापिक्‍सल का वेब कैम लगा हुआ है जो वीडियो चैटिंग के दौरान साफ पिक्‍चर क्‍वालिटी यूजर को प्रोवाइड करता है। कंपनी ने LG A520 3D की आधिकारिक कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है मगर उम्‍मीद की जा रही है एलजी अपने नए 3डी लैपटॉप को 55,000 से लेकर 60,000 रूपए के बीच लांच करेगी।

एलजी A 520 3डी लैपटॉप के फीचरों पर एक नजर

  • विडों 7 प्रोफेशनल आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 64 बिट प्रोसेसर
  • 15.6 इंच फुल एचडी 3डी लिड स्‍क्रीन
  • ऑटोमेटिक 2डी और 3डी कनवर्जन
  • 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • 8 जीबी मैमोरी स्‍पेस
  • 750 जीबी हार्डड्राइव
  • एनवीडिया ग्राफिक मैमोरी कार्ड
  • 5 इन वन मल्‍टीमीडियो कार्ड स्‍लॉट
  • 2.70 किलो भार
  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ
  • 2600 एमएएच बैटरी
  • कीमत- 55,000 से लेकर 60,000 रूपए के बीच (अनुमानित)
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X