एलजी ने लांच किया शानदार अल्ट्राबुक Z330

स्मार्टफोन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले एलजी ने अब अल्ट्रा बुक के क्षेत्र में भी अपने कदम रख दिए हैं। एलजी का यह मॉडल एक्सनोट की केटगरी में शामिल है और इसका नाम है जेड 330 । आइए अब बात करते हैं इसके फीचरों के बारे में और जानते हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है जो इसको दूसरों से अलग बनाता है।
अल्ट्राबुक देखने में बिल्कुल एप्पल के मैकबुक एयर मॉडल की तरह लगता है जो कि काफी हल्का भी है। इसकी मोटाई केवल 0.6 इंच की है साथ ही इसका वजन भी 1.22 किलो से कम है। इसकी स्क्रीन का साइज 13 इंच का है जो कि कोई बडी नहीं है पर यह अपना काम अच्छे से करती है। जैसा कि इसका डिस्पले कम है इसलिए इसकी बैट्री लाइफ काफी ज्यादा है।
एलजी जेड 330 अल्ट्राबुक दो प्रोसेसर के विकल्पों के साथ आता है। यूज़र चाहे तो 1.6 गीगाहर्ज इंटेल आई 5 प्रोसेसर या फिर 1.8 गीगाहर्ज आई 7 प्रोसेसर को अपने अनुसार चुन सकता है। इसमें दो अलग अलग 120 जीबी और 256 जीबी के हार्ड डिस्क का भी ऑप्शन है।
अल्ट्राबुक में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 3.0 वर्जन, वाइफाइ और यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी दी हुई है। इसके साथ ही आपको माईक्रो एसडी कार्ड रीडर मिलेगा जिससे आप आराम से डाटा ट्रासंफर कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि एलजी के इस अल्ट्राबुक की कीमत 75,000 रु - 1,00, 000 के बीच में होगी।


Click it and Unblock the Notifications








