Home
Computer

लॉजिटेक ने लांच किया नया टच पैड माउस

लॉजिटेक ने लांच किया नया टच पैड माउस

लॉजिटेक ने कंप्‍यूटर यूजर की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए M600 नाम का नया माउस लांच किया है जिसमें माउस के साथ-साथ टच पैड की सुविधा भी दी गई है। देखने में माउस का डिजाइन काफी आकर्षक है।

माउस के ऊपरी भाग में कोई भी कट यानी पार्टीशन नहीं दिया गया है। माउस में अप-डाउन स्‍क्रोलिंग के साथ साइड में भी स्‍क्रोलिंग का ऑप्‍शन भी दिया गया है। माउस में दो एए बैटरी लगती, कंप्‍यूटर को माउस से अटैच करने के बाद माउस के नीचे लगी बटन को ऑन करना पड़ता है। माउस के साइड में भी टच स्‍क्रॉलिंग दी गई है जो इसकी खासियत है।

मल्‍टीटच गेसचर की वजह से यह साधारण ब्‍लूटूथ माउस से बेहृतर काम करता है। माउस को प्रयोग करने पर हो सकता है शुरुआत में आपको थोड़ी दिक्‍कत हो क्‍योंकि इसमें टच फीचर दिया गया है जो साधारण माउस को प्रयोग करने के मुकाबल ज्‍यादा सेसिटिव होता है। इतने फीचर होने के बावजूद माउस की कीमत थोड़ी अधिक है, लॉजिटेक ने M600 को 3,000 रुपए में लांच किया है जबकि इससे 500 रुपए कम कीमत पर माइक्रोसॉफ्ट का आर्क टच माउस मिल जाता है।

खूबियां

माउस में दिया गया टच स्‍क्रॉल अच्‍छा है

देखने में आकर्षक लगता है

कमी

पूरे माउस में टच नहीं दिया गया है

साइज में छोटा होने कारण बड़े हाथों में पकड़ने में दिक्‍कत होती है

कीमत- 3,000 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X