M4 MacBook Air 2025 में लॉन्च होगा, जानें स्पेसिफिकेशन, अपग्रेड, कीमत और बहुत कुछ
Apple ने 2024 में iPad Pro, MacBook Pro, iPhone सीरीज समेत कई नए डिवाइस लॉन्च किए। अब कंपनी अगले साल यानी 2025 में Apple M4 चिप से लैस MacBook Air को लॉन्च करने की तैयारी में है।
पहली बार M4 चिप मई 2024 में iPad Pro में देखी गई थी, और अब यह लेटेस्ट चिल Apple के अन्य डिवासेस में भी आने वाली है। हाल ही में MacBook Air के लीक से इसके फीचर्स और संभावित अपग्रेड्स की जानकारी मिल रही है, जिससे यह पता चलता है कि, आखिर एप्पल अपने नए मैकबुक एयर में क्या नया लेकर आएगा।

M4 MacBook Air लॉन्च डेट
उम्मीद की जा रही है कि, M4 MacBook Air की लॉन्चिंग 2025 की शुरूआत में ही की जाएगी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार Apple इसे जनवरी में मार्च के बीच पेश कर सकता है। इससे पहले M3 MacBook Air को 4 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया था। जल्द ही यह नया डिवाइस यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है, जिससे Apple के अगले बड़े अपग्रेड का खुलासा होगा।
M4 MacBook Air में Apple का नए M4 चिपसेट होगा. जो पहले iPad Pro, MacBook Pro, Mac Mini और iMac में देखा गया है। यह चिपसेट MacBook Air के प्रदर्शन में सुधार करेगा। इसके बेस मॉडल में 16GB रैम मिलने की उम्मीद है, जिससे यह Apple इंटेलिजेंस को बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकेगा।
इसके डिजाइन की बात करें तो M4 MacBook Air को पिछले मॉडल के समान ही लाया जा सकता है, जिसमें डिस्प्ले नॉच और 13 व 14 इंच के ऑप्शन होंगे। इसके साथ ही इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा, चार-स्पीकर साउंड सिस्टम, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और 23 घंटे की बैटरी लाइफ हो सकती है, जो पिछले मॉडल की 18 घंटे की बैटरी से बेहतर है।
भारत में M4 MacBook Air की कीमत
भारत में M4 MacBook Air की कीमत 114,900 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है, जो इसके पिछले मॉडल के समान है। हालांकि, लीक्स में कीमक बढ़ोत्तरी के संकेत मिले हैं। लेकिन सटीक कीमत के लिए आपको इसके लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








