देखते ही रह जाएंगे एप्पल के मैकबुक एयर13 को

मैकबुक की एअर सीरीज के नई बुक में विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम के साथ बैक लाइट की सुविधा होगी जिससे कम रोशनी में भी मैकबुक में आराम से काम किया जा सकता है। साधारण लैपटॉप के मुकाबले मैकबुक ज्यादा अच्छी परफार्मेंस देता है। 3 जेनेरेशन के सैंडी ब्रिज प्रोसेसर से लैस मैकबुक का स्लीक डिजाइन आपको इसका दीवाना बना देगी।
मैकबुक के किनारे मैटेलिक बॉडी के साथ 17 एमएम के हैं जो काफी शार्प है। हालाकि यह अन्य नेटबुक के मुकाबले थोड़ा भारी है मगर इसकी तुलना आप किसी और से नहीं कर सकते हैं क्योंकि एपल की मैकबुक में हाईइंड क्वालिटी दी गई है जो अन्य किसी भी नेटबुक में मौजूद नहीं है। तकनीकी रूप से मैकबुक में 2 जीबी डीडीआर की दो स्टिक के साथ 4 जीबी की रैम दी गई है।
फास्ट बूट के लिए मैकबुक में 256 जीबी की एसएसडी इनबिल्ड है। हालाकि 128 जीबी एसएसडी ऑप्शन के साथ भी यह उपलब्ध है जिसकी कीमत 256 के मुकाबले थोड़ी कम हो जाती है। मैकबुक एयर में 1.7 गीगाहर्ट क्लॉक स्पीड का कोर आई 5 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे अन्य के मुकाबले सबसे तेज परफार्मेंस देता है। इसके आलवा वाईफाई, ब्लूटूथ, हाईडेफिनेशन वेब कैमरा और लम्बा बैटरी बैकप दिया गया है। डेटा ट्रांसफर की बात करें मैकबुक में ब्लूटूथ का वी 2.1 वर्जन दिया गया है।
मूवी और गानें सुनने के दौरान आपको मैकबुक में एक्टर्नल स्पीकर लगाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी मैकबुक में पहले से सबवूफर अटैच है जो शानदार साउंड क्वालिटी प्रोवाइड कराते है। मैकबुक में दिया गया ट्रैक पेड में यूजर 3फिंगर और 4फिंगर स्वाइप से करसर का प्रयोग कर सकता है। बाजार में एप्पल के मैकबुक की कीमत 60,000 हजार के करीब अनुमानित है जो थोड़ी अधिक जरूर है मगर इसके फीचरों को देखकर आपको यह कीमत अधिक नहीं लगेगी।


Click it and Unblock the Notifications