कमाल का है मैजिक टाइल्स मैराथन टैबलेट

कंप्टीशन बढऩे की वजह से इसमें कई और कंपनिया भी अपने टैब को लांच कर रही है। इसी तर्ज पर बैंगलोर की कंपनी EAFT टेक्नालॉजी ने अपना टैबलेट पीसी लांच किया है। कंपनी ने इसका नाम मैजिक टाइल मैराथन रखा है बाजार में मौजूद टैबलेट पीसी में से यह सबसे हल्का टैबलेट पीसी है जिसका भार 1 किलो के अन्दर है जिससे इसे लाने और ले जाने में इसे कोई भी दिक्कत नहीं होगी। इसका आपरेटिंग सिस्टम आपको थोड़ा निराश कर सकता है मैराथन में एंड्राएड का 2.2 फ्रोयो वर्जन दिया गया है हालाकि हो सकता है कंपनी एंड्राएड के हनिकांब आपरेटिंग सिस्टम को भी जल्द ही मैराथन में उपलब्ध करा दे।
मैराथन में 10.1 कर बड़ी टच स्क्रीन दी गई है साथ में मल्टीटच गेस्चर टेक्नालॉजी की वजह से इसका टच काफी स्मूद काम करता है। 1ghz के साथ मैराथन में ड्यूल कोर एआरएम प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग एबलिटी के साथ हाई परफारमेंस देता है।इंटरनल मैमोरी 512 एमबी दी गई है मगर इसे आप बढा़ कर 16 जीबी कर सकते है इसके लिए मैराथन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है हालाकि बाजार में मौजूद अन्य टैब की मैमोरी मैराथन से काफी ज्यादा है जो आपको थोड़ा निराश कर सकती है। अन्य फीचर में मैराथन 3 जी र्स्पोट के साथ जीपीएस, ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया जिससे आप फास्ट इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
मैजिक आई मैराथन के फीचर एक नजर में
- 1ghz प्रोसेसर
- एंड्राएड फ्रोयो आपरेटिंग सिस्टम
- फुल एचडी प्लैबैक
- जीपीएस, ब्लूटूथ
- वाईफाई 3जी


Click it and Unblock the Notifications








