कम कीमत में एसर लांच करेगा हाइक्वालिटी लैपटॉप

कम बजट लैपटॉप की मांग हमेशा बनी रहती है मगर इन लैपटॉप की परफार्मेस और फीचरों से भी समझौता नहीं किया जा सकता, अक्सर देखा गया है भारतीय उपभोक्ताओं के आलावा अन्य देशों में भी कम कीमत में ज्यदा फीचर गैजेटों को काफी पसंद किया जाता है मगर ऐसे उत्पादों में क्वालिटी का खास ध्यान रखना पड़ता है।
एसर एस्पायर 5749 में क्वालिटी और फीचरों के अलावा कीमत का भी ध्यान रखा गया है। एसर का नया लैपटॉप न केवल फास्ट प्ररफार्मेंस प्रोवाइड करता है बल्कि यूजर की जेब पर भी यह ज्यादा भारी नहीं पड़ता। तकनीकी रूप से लैपटॉप में इंटल कोर i3-2330M ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4 जीबी रैम के साथ अच्छी परफार्मेंस प्रोवाइड करता है।
लैपटॉप में एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5 एमएम का जैक दिया गया है जिसकी मदद से आप एक्टर्नल स्पीकर अटैच कर सकते हैं। अगर स्क्रीन साइज की बात की जाए तो एसर बजट लैपटॉप में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जिसमें मूवी और गेम खेलने का अलग अनुभव यूजर को मिलता है। लैपटॉप में मल्टीफार्मेट कार्ड रीडर के साथ कई अन्य खूबियां दी गई है जो भारतीय उपभोक्तों को पसंद आएंगी। उम्मीद है एसर एसपायर 5749 लैपटॉप को 27,000 रूपए से लेकर 32, 000 रूपए के बीच लांच करेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications