मरकरी ने लांच किया दमदार एम टैब

मैमोरी के मामले में मरकरी का एम टैब आपको निराश नहीं करता 4 जीबी की इंटरनल मैमारी के साथ आप 32 जीबी तक इसकी मैमारी एक्सपेंड भी कर सकते हैं। बाजार में मौजूद टैबलेट में एक नजर डालें तो बीटल के मैजिकक्यू से इसके फीचर कुछ मिलते जुलते है मगर तकनीकी रूप से इसके फीचर अन्य टैबलेट के मुकाबले बेहेतर हैं।
एम टैब में दिए एचडीएमआई पोर्ट की मदद से आप अपने टैब को एचडी टीवी से जोड़ सकते हैं। अगर आप इंटरनेट सर्फिंग के शौकीन है तो टैब आपके लिए सबसे बढि़या डिवाइस है मरकरी टैब में इंटरनेट सर्फिंग काफी स्मूद तरीके से आप कर सकते हैं, 3जी और वाईफाई से इनबिल्ड एम टैब में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया जिससे आप वीडियो कॉल और वीडियो चैटिंग कर सकते है।
मल्टी फार्मेट ऑडियो और वीडियो फार्मेट और 4000 एमएएच बैटरी की वजह से एम टैब में सभी तरह के वीडियो और ऑडियो को लगातार 7 घंटे चला सकते हैं। मरकरी इंडिया के मैनेजर सुशमिता दास से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की कंपनी ने लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए अच्छी क्वालिटी और शानदार फीचर के टैब को लांच किया है जो लोगों को पसंद आएगा।
कंपनी अपने नए टैब को प्रमोट करने के लिए फ्री नेट यूजेज के प्लान के साथ इसे बाजार में लांच किया है। भारत में कंपनी ने 9,499 की आकर्षक कीमत में एमपावर को लांच किया है जो बाजार में मौजूद अन्य टैब के मुकाबले एक बजट टैब है।


Click it and Unblock the Notifications