14,999 रुपए का ड्युल कोर एंड्रॉएड टैबलेट नियो 2

टैबलेट निर्माता कंपनी कोबियन की मरकरी भी लो कॉस्ट टैबलेट की रेस में शामिल हो चुकी है। भारतीय टैबलेट निर्माता माइक्रोमैक्स का फनबुक अभी तक लेटेस्ट आईस्क्रीम सैंडविच ओएस से लैस सबसे सस्ता टैबलेट है मगर इसमें वॉयस कालिंग का फीचर नहीं दिया गया है जो अक्सर उपभोक्ताओं को निराश करता है।
कोबियन के एमटैब नियो 2 में कम कीमत के बावजूद वॉयस कालिंग का फीचर दिया गया है जो काबिले तारीफ है। कोबियन टैबलेट का लुक देखने में स्पोर्टी है। टैब में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
देखें वीडियो- मरकरी के नियों 2 में दिए गए फीचर
मूवी और वीडियो देखते समय टैबलेट में अच्छा व्यू मिलता है। टैबलेट का सबसे खास फीचर है इसमें दिया गया 3जी सपोर्ट जिसकी मदद से यूजर फास्ट नेट सर्फिंग कर सकता है। टैबलेट में ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो इसे दमदार प्रोसेसिंग पॉवर प्रोवाइड करता है।
इसके अलावा टैब में वीडियो, फोटो, मेल कंपोजिंग के साथ-साथ गेम भी खेले जा सकते हैं। कोबी के नए नियो 2 भारत में 14,999 रुपए में उपलब्ध है।
कोबी एमटैब नियो 2 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 7 इंच स्क्रीन साइज
- 800 x 480 स्क्रीन रेज्यूलूशन
- 190 X 118 X 13 एमएम आकार
- 365 ग्राम भार
- वॉयस कालिंग की सुविधा
- गूगल एंड्रॉयड जिंजरब्रेड ओएस
- 1.2 गीगाहर्ट कार्टेक्स ए8 ड्युल कोर प्रोसेसर
- 0.3मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल
- 512 एमबी रैम, 8जीबी इंटरनल स्टोरेज
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- वाईफाई
- ब्लूटूथ
- 3400 एमएएच बैटरी
- कीमत- 14,999 रुपए
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications