माइक्रोमैक्स फनबुक इनफिन्टी और सेलकॉन सेलटैब सी टी2 में कौन से बेहतर टैबलेट

लो कॉस्ट एंड्रॉयड टैबलेट की रेंज में फनबुक इनफिन्टी और सेलकॉन का सेलटैब सीटी 2 भारतीय उपभोक्ताओं को कॉफी पसंद आ रहा है अगर आप भी टैबलेट लेने की सोंच रहें हैं और आपका बजट कम है तो फनबुक इनफिन्टी और सेलटैब में से कोई भी एक टैबलेट चुन सकते हैं। अगर आप इनमें दिए गए फीचरों को लेकर कंफ्यूज है तो आईए दोनों में दिए गए फीचरों पर भी नजर डाल लेते हैं।
आकार और भार
सेलकॉन ने सेलटैब के साइज और वेट के बारे में आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी नहीं दी है जबकि फनबुक इनफिन्टी का आकार 122 x 192 x 10 एमएम और भार 360 ग्राम है।
डिस्प्ले
स्क्रीन की ओंर नजर डालें तो दोनों टैबलेटों में 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर
फनबुक इनफिन्टी में 1.2 गीगाहर्ट कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर और सेलटैब सीटी2 में 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सेलटैब और इनफिन्टी दोनों में एंड्रॉयड आईस्क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है।
कैमरा
फनबुक इनफिन्टी में 2 मेगापिक्ल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है जबकि सेलटैब में वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्टोरेज
दोनों टैबलेट में 4जीबी इंटरनल मैमोरी स्टोरेज के साथ 512 एमबी रैम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा दी गई है जिससे यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंडे कर सकता है।
कनेक्टीविटी
कनेक्टीविटी के मामले में दोनों टैबलेटों में वाईफाई, 3जी डॉगल की सुविधा दी गई है। वहीं सेलकॉन के सेलटैब में सिम कार्ड स्लॉट दिया गया हैं जिससे अलग से डॉगल लगाने की कोई जरूरत नहीं।
बैटरी
फनबुक इनफिन्टी में 4,000 लियॉन एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है, जबकि सेलकॉन में 3,000 एमएएच की लियॉन बैटरी के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
कीमत
फनबुक इनफिन्टी बाजार में 6,999 रुपए की कीमत मे लांच किया गया है, वहीं सेलकॉन ने सेलटैब को 7,499 रुपए में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








