माइक्रोमैक्स ने उतारा वॉयस कॉलिंग के साथ 7 इंच स्क्रीन वाला फनबुक P600 3जी एंड्रायड टैबलेट
कैनवास एचडी के बाद माइक्रोमैक्स ने भारतीय टैबलेट बाजार में अपना एक और खिलाड़ी उतारा है। फनबुक P600 नाम के नए टैबलेट में 7 इंच स्क्रीन के साथ वॉयस कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। हम आपको बता माइक्रोमैक्स ने इससे पहले कैनवास एचडी फैबलेट लांच किया था जिसकी 24 घंटो के अंदर 9,000 यूनिट बिक गई थीं।
नए 7 इंच टैबलेट फनबुक पी 600 3जी ऑनलाइन साइट स्नैपडील में 9,499 रुपए में उपलब्ध है। फनबुक पी 600 में 3जी सपोर्ट के साथ 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्वॉलकॉम MSM8225A एआरएम कार्टेक्स ए5 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 512 एमबी की रैम इनबिल्ड है। आईए नजर डालते हैं पी 600 3जी में दिए गए दूसरे फीचरों पर,
- 7 इंच मल्टीटच कैपेसिटिव टच स्क्रीन
- एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सैंडविच ओएस
- 1 गीगाहर्ट क्वॉलकॉम MSM8225A ARM कार्टेक्स ए5 प्रोसेसर
- 512 एमबी रैम
- 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, वीजिए फ्रंट कैमरा
- 2 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- वाईफाई, 3जी, वॉयस कॉलिंग सपोर्ट
- कीमत- 9,499 रुपए


Click it and Unblock the Notifications









