7,999 रुपए में माइक्रोमैक्स ला रहा है स्मार्ट टैबलेट

एंड्रॉएड आईस्क्रीम सैंडविच ओएस पीसी बाजार में इस समय हॉट ट्रेंड बना हुआ है। सभी बड़ी टैबलेट निमार्ता कंपनिया आईसीएस ओएस से लैस टैबलेट लांच करने में लगी हुई, कम बजट सेगमेंट की जानी मानी कंपनी माइक्रोमैक्स भी अब टैबलेट बाजार में उतर चुकी है।
अभी तक माइक्रोमैक्स केवल हैंडसेट बाजार में ही सक्रिय थी। माइक्रोमैक्स जल्द पी 300 नाम से लो बजट टैबलेट पेश करने वाली है हालाकि ऑनलाइन शापिंग साइट होमशॉप 18 में माइक्रोमैक्स पी 300 टैबलेट 7,999 रुपए बताई जा रही है, आधिकारिक रूप से माइक्रोमैक्स ने नए टैबलेट की लांचिंग डेट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। तकनीकी रूप से टैबलेट में 10,000 रुपए की रेंज में उपलब्ध टैबलेट के सभी फीचर दिए गए हैं। आइए एक नजर डालते है
माइक्रोमैक्स पी 300 में दिए गए फीचरों पर
- एंड्रॉएड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस
- 512 एमबी रैम
- 32 जीबी एक्टर्नल स्टोरेज
- 4 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 0.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 3जी सपोर्ट
- कीमत- 7,999 रुपए अनुमानित
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








