Microsoft Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 की Snapdragon चिप के साथ जल्द भारत में हो सकती एंट्री, प्राइज लीक
Microsoft ने हाल ही में Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 को लॉन्च किया है, जो Snapdragon X प्रोसेसर पर संचालित होते हैं, ये दोनों लैपटॉप जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकते हैं।
जी हां, X (पूर्व में Twitter) पर एक यूजर के द्वारा लीक की गई जानकारी के अनुसार, चेन्नई के एक रिटेलर से उसे जानकारी मिली है, इसके साथ ही भारतीय बाजार में इन लैपटॉप के अन्य कॉन्फ़िगरेशन के लिए संभावित दाम का खुलासा किया है।

लीक की मानें तो Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 को कई कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा, जो अलग-अलग स्टोरेज और RAM के साथ आएगें। दोनों ही डिवाइसेस के बेस मॉडल में Snapdragon X Plus चिप, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआती कीमत 113,999 रुपये होगी।
Surface Laptop 7 की लीक प्राइज और स्पेसिफिकेशन में Surface Laptop 7 की संभावित कीमतों का डिटेल दिया गया है, जो 13.8-इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। आइए कॉन्फ़िगरेशन के लिए लीक दामों पर एक नजर डालते हैं।

16GB/256GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन X प्लस की कीमत: 113,990 रुपये
16GB/ 512GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन X प्लस की कीमत: 131,990 रुपये
16GB /512GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन X एलीट की कीमत: 150,990 रुपये
16GB /1TB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन X एलीट की कीमत: 170,990 रुपये
32GB /1TB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन X एलीट की कीमत: 202,990 रुपये
भारत में Surface लैपटॉप 7 के को प्लैटिनम और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में लाए जाने की खबरे हैं। Surface Pro 11 को लेकर संभावित दाम और उपलब्धता की लीक के अनुसार Surface Pro 11 संभवतः एक 13.8-इंच डिस्प्ले साइज़ और दो कलर ऑप्शन ब्लैक और प्लैटिनम में उपलब्ध होगा।

Surface Pro 11 कॉन्फ़िगरेशन के संभावित कीमत:
16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ Snapdragon X Plus की कीमत: 113,990 रुपये
16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ Snapdragon X Plus की कीमत: 131,990 रुपये
16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ Snapdragon X Elite की कीमत: 161,990 रुपये
16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ Snapdragon X Elite की कीमत: 180,990 रुपये
32GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ Snapdragon X Eliteकी कीमत: 232,990 रुपये
लीक डिटेल में फिलहाल स्पेसिफिकेशन नहीं दिए गए हैं, लेकिन Microsoft ने पहले ही Snapdragon प्रोसेसर वाले Surface Laptop 7 और Surface Pro 11 की ग्लोबली खासियतों का खुलासा कर दिया है। ARM-आधारित Snapdragon प्रोसेसर की बदौलत इन डिवाइस में बेहतर बैटरी लाइफ और सेलुलर कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








