Microsoft Surface Pro 9, इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, 29 नवंबर से शुरू होगी सेल

Microsoft Surface Laptop 5 और Surface Pro 9 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। कंपनी के सरफेस-ब्रांडेड लैपटॉप इस महीने के लास्ट तक भारत में खरीद (sale) के लिए उपलब्ध कराएगी। Microsoft सरफेस प्रो 9 और Surface लैपटॉप 5 मॉडल 12th जनरेशन के इंटेल कोर i5 और i7 प्रोसेसर से लैस हैं, और Intel Evo डिवाइस के रूप में सर्टिफाइड हैं। कंपनी ने अपने सरफेस पोर्टफोलियो में लेटेस्ट मॉडल के रूप में पिछले महीने लैपटॉप को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक, भारत में लैपटॉप की बिक्री (sale) 29 नवंबर से शुरू होगी।
Microsoft Surface Pro 9 और Surface Laptop 5 की भारत में कीमत
भारत में Microsoft सरफेस प्रो 9 की कीमत 1,05,999 रुपये से शुरू होती है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Intel Core 12th Gen i5 प्रोसेसर वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,11,899 रुपये है। वहीं 32GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ Intel Core 12th Gen i7 प्रोसेसर वाला टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट भारत में 2,69,999 रुपये और 2,69,599 रुपये की कीमत पर आता है।
इस बीच, भारत में Microsoft सरफेस लैपटॉप 5 की कीमत 1,07,999 रुपये और बेस मॉडल के लिए 1,11,899 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 13.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज भी है। टॉप-एंड 13.5-इंच डिस्प्ले वैरिएंट 1,78,999 रुपये और 1,80,899 रुपये की कीमत पर 12th जनरल इंटेल कोर i7 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
Surface Laptop 5 भी 15-इंच डिस्प्ले वेरिएंट के साथ आता है जो दो इंटेल कोर i7 12th जेन प्रोसेसर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बेस वेरिएंट 1,39,999 रुपये की कीमत पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इस बीच, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला हाईएस्ट वर्जन डोमेस्टिक कंज्यूमर के लिए 1,88,999 रुपये और भारत में कमर्शियल कस्टम के लिए 1,90,699 रुपये में आएगा।

प्री सेल पीरियड के समय सरफेस लैपटॉप 5 की खरीद पर, ग्राहकों को 7,499 रुपये का सरफेस पॉपी रेड आर्क माउस मिलेगा, जबकि सरफेस प्रो 9 खरीदने वाले ग्राहकों को 14,999 रुपये की कीमत का सरफेस प्रो कीबोर्ड (ब्लैक) मिलेगा।
Microsoft Surface Pro 9 स्पेसिफिकेशन ,फीचर
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, नया सरफेस प्रो 9 लैपटॉप अपने सिग्नेचर कीबोर्ड ऑप्शनों के साथ एक हाई-ग्रेड एल्यूमीनियम कवर को स्पोर्ट करता है। लैपटॉप बिल्ट-इन किकस्टैंड और एज-टू-एज 13-इंच PixelSense डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश करता है।
लैपटॉप एक एचडी कैमरा, ओम्नीसोनिक स्पीकर, डायरेक्शनल माइक्रोफोन और टच सिग्नल के सपोर्ट के साथ माइक्रोसॉफ्ट के कस्टम G6 चिप से लैस है।
Microsoft Surface Laptop 5 स्पेसिफिकेशन ,फीचर
Microsoft सरफेस लैपटॉप 5 एक 3:2 पिक्सेलसेंस डिस्प्ले से लैस है जो 13.5-इंच या 15-इंच ऑप्शनों के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, दोनों डिस्प्ले साइज डॉल्बी विजन आईक्यू सपोर्ट के साथ आते हैं। सरफेस लैपटॉप 5 के स्पीकर डॉल्बी एटमॉस 3D स्पेसियल प्रोसेसिंग से लैस हैं।


Click it and Unblock the Notifications








