MacBook Air M3 से भी फास्ट है Microsoft का Capilot+ PC, AI फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
Microsoft ने एक नई कैटेगिरी का विंडोज PC लॉन्च किया है। इस PC को Capilot+ नाम दिया गया है। कंपनी ने इस PC को एक स्पेशल इवेंट में पेश किया है। कंपनी ने इस कम्प्यूटर को AI टास्क को हैंडल करने के लिए तैयार किया है। चलिए जानते हैं इस नए PC के बारे में।
Microsoft के सीईओ सत्या नडेला ने Capilot+ PC को इंट्रोड्यूस किया है। सत्या नडेला का कहना है कि यह Capilot+ PC अब तक का सबसे फास्ट और इंटेलिजेंट विंडो पीसी में से एक है। इसको बनाने के लिए कंपनी ने कई मैन PC मैनुफैक्चर्र के साथ हाथ मिलाया है। चलिए एक नजर इस PC के फीचर्स पर भी डाल लेते हैं।

Capilot+ PC में क्या है खास
बता दें कि कंपनी ने Dell, HP, Lenovo, Acer, ASUS और Samsung के साथ चिपमेकर Qualcomm, Intel और AMD के साथ साझेदारी भी की है, ताकि इस PC के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। कंपनी का कहना है कि शुरुआती Capilot+ PC Qualcomm Snapdragon X सीरीज के प्रोसेसर के साथ मिलेंगे।
ग्राहक इन डिवाइसेस को 18 जून से खरीद सकेंगे। ये PC लगभग 80,000 रुपये की कीमत से शुरू होकर खरीदे जा सकेंगे। पहला डिवाइस Microsoft की ओर से पेश किया जाएगा। Capilot+ PC को कई सारे AI फीचर्स के साथ कनेक्ट किया जाएगा, जिसमें Recall फीचर भी शामिल है। इस फीचर की मदद से नैचुरल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके यूजर्स फाइल्स और डेटा को आसानी से खोज सकेंगे।

लेटेस्ट विंडों 11 में 40 से भी अधिक AI मॉडल का इस्तेमाल
कंपनी ने PC के अलावा सरफेस लैपटॉप और सरफेस प्रो दोनों को इंट्रोड्यूस किया है, जो कि Snapdragon X Lite और Snapdragon X Pro के साथ पेश होंगे। कंपनी ने बताया है कि उन्होंने इस लेटेस्ट विंडों 11 में 40 से भी अधिक AI मॉडल का इस्तेमाल किया है, ताकि इन्हें एडवांस बनाया जा सके। इतना ही नहीं Capilot+ PC में कंपनी ने परफॉर्मेंस बेहतर करने पर फुल फोकस किया है।
इसके अलावा Microsoft AI असिस्टेंट Capilot का बेहतर वर्जन देखने को मिलेगा, जिसे कंपनी OpenAI GPT 4o आधारित करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह लेटेस्ट लैपटॉप Apple MacBook Air M3 की तुलना में 58% फास्ट है। इनमें 22 घंटे से लेकर वीडियो प्लेबैक और 15 घंटे की वेब ब्राउजिंग सिंगल चार्ज भी दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








