टेब टॉप के साथ टेबलेट बाजार में उतरी मिलाग्रो

उन्होंने कहा कि मिलाग्रो का टेबटाप पेशेवर जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह डेस्कटाप, लैपटाप व अन्य डिवाइस का बेहतरीन विकल्प है। टेब टॉप में 8 इंच की स्क्रीन के साथ रॉकचिप 2918 प्रोसेसर दिया गया है जो एड्राएड के 3.1 वर्जन पर रन करता है। टेबटॉप में नेटर्वक, मीडिया, फाइनेंस, एज्यूकेशन के आलवा 50 प्री लोडेड एप्लीकेशन इनबिल्ड है। नय टैबटॉप में एंड्राएड बेस आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो हाईडेफिनेशन वीडियो और मूवी डिस्पले प्रोवाइड करती है।
इसके अलावा मिलाग्रो टैब टॉप में कई पोर्ट दिए गए है जिसकी मदद से यूजर अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकता है। इसके अलावा टेबटॉप में कई खासियत दी गईं हैं जिनमें बिल्ट इन थ्रीजी मोड्यूल, फुल यूएसबी, एचडीएमआई, एसडी कार्ड 1080 फुल एचडी, मल्टीटास्क तथा दस से अधिक घंटे तक चलने वाली बैटरी शामिल है। कंपनी के टेबलेट की कीमत 14,000 रु से 29,000 रु के बीच है।
टेब टॉब के फीचरों पर एक नजर
- 8 इंच स्क्रीन साइज
- 1024 x768 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- फुल टच स्क्रीन
- रॉकचिप 2918, 1.2 गीगीहर्ट, एआरएम कार्टेक्स ए 8 प्रोसेसर
- फ्रंट वीजीए कैमरा, रियर 2 मेगापिक्सल कैमरा
- जियो टेगिंग और आटो फोकस की सुविधा
- एंड्राएड आपरेटिंग सिस्टम
- 1 जीबी डीडीआर 3 रैम
- 32 जीबी इंटरनल मैमोरी
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- 5000 एमएएच लीथियम पॉलीमर बैटरी
- 3जी और वाईफाई में 8 घंटे का बैटरी बैकप
- 350 घंटे 3जी में बैटरी बैकप, 500 घंटे वाईफाई में बैटरी बैकप


Click it and Unblock the Notifications








