Home
Computer

6,790 रुपए में मीताशी ने लांच किया 3जी डॉगल सपोर्ट आईसीएस टैबलेट

6,790 रुपए में मीताशी ने लांच किया 3जी डॉगल सपोर्ट आईसीएस टैबलेट

अभी तक लो कॉस्‍ट टैबलेट में डॉगल सपोर्ट टैबलेट कम ही थे लेकिन मुम्‍बई बेस्‍ड मीताशी ने टैबलेट मार्केट में नया प्‍ले बी 100 नाम से नया आईसीएस एंड्रायड टैबलेट 6,790 रुपए में लांच किया है। प्‍ले में वो सारी खू्बियां दी गईं है जो 8,000 से लेकर 9,000 रुपए के टैबलेट में मौजूद हैं।

जैसे प्‍ले बीई 100 में 7 इंच की स्‍क्रीन के साथ आईसीएस प्‍लेटफार्म दिया गया है साथ में 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर और 3 जी डॉगल सपोर्ट भी मौजूद है। आईए नजर डालते हैं टैबलेट में दिए गए दूसरे फीचरों पर

सइज और वेट : प्‍ले बीई 100 टैब का साइज 193 x 124.5 x 1 एमएमए और वेट 360 ग्राम है।

डिस्‍प्‍ले: टैबलेट में 7 इंच की कैपेसि‍टिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 5 प्‍वाइंट मल्‍टी टच सपोर्ट करती है, स्‍क्रीन में 800 x 480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट मौजूद है।

प्रासेसर: मीताशी के नए टैब में बॉक्‍स चिप ए10 चिपसेट के साथ 1.2 गीगाहर्ट एआरएम कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर दिया गया है जो माली 400 जीपीयू के साथ बेहतर प्रो‍सेसिंग पॉवर देता है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम: बजट टैबलेट होने के बावजूद टैब में 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है जो मार्केट में इस समय सबसे पॉपुलर ओएस है।

कैमरा: टैब में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसकी मदद से आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

स्‍टोरेज: मैमोरी पर नजर डालें तो मीताशी टैब में 4 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ 512 एमबी रैम और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

कनेक्‍टीविटी: टैबलेट की सबसे खास बात है इसमें 3जी डॉगल सपोर्ट के साथ वाईफाई, माइक्रोयूएसबी 2.0 कनेक्‍टीविटी फीचर दिए गए हैं।

बैटरी: प्‍ले बीई 100 में 3,000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 4 घंटे का बैटरी बैकप देती है।

कीमत: इंडियन मार्केट में मीताशी बई 100 को कंपनी ने 6,790 रुपए में उतारा है जो इसके फीचरों को देखते हुए वाजिब कीमत कही जा सकती है। साथ में अगर आप चाहें तो 1,299 रुपए का कीबोर्ड भी इसके साथ ले सकत है जिसमें कीपैड की मदद से टाइपिंग करने में आसानी होगी।

पढ़ें: टॉप 5 वायरलैस चार्जिंग स्‍मार्टफोन

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X