मोटोरोला ने पेश किया प्रोफेशनल टैब ईटी1

कंपनी के अनुसार इसे सेल्स, सर्विस और हैल्थसेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल को ध्यान में रखते हुए लांच किया है। मोटोरोला के नए टैब में विडों सीई और विडों मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो इसे फास्ट प्रोसेसिंग पावर प्रोवाइड करता है। कंपनी ने टैब की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया है। टैब पूरी तरह से वॉटर रजिस्टेंट और डस्ट प्रूफ है। ट्रैवल परपज से तैयार किए गए मोटोरोला एक्सटी 1 एक बार फुल चार्ज होने के बाद 8 घंटे का दमदार बैटरी बैकप देता है।
ईटी में 1 जीबी रैम के साथ 4 जीबी फ्लैश मैमोरी दी गई है यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से टैब की मैमोरी को 32 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकता है। ईटी में अन्य टैब के मुकाबले वीडियो कांफ्रेंसिंग का नया फीचर दिया गया है, कांफ्रेंसिंग के लिए टैब में वाईफाई के साथ फ्रंट और रियर कैमरा इनबिल्ड है। इसके अलावा टैब के द्वारा यूजर बारकोड और क्रेडिट कार्ड स्कैन भी कर सकता है।
एक मल्टीनेश्ानल कंपनी में बतौर सेल्स प्रोफेशनल काम करने वाले थामस डिसूजा तो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। थामस के अनुसार टैब को पकड़ने में काफी आसानी रहती है जिससे वे कहीं पर भी खड़े होकर अपना जरूरी काम पलभर में निपटा लेते हैं1। टैब में दी गई 7.2 इंच की बड़ी स्क्रीन में टेक्ट और बड़ी पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
अगर आप भी थामस की तरह मोटोरोला के ईटी 1 को खरीदना चाहते है तो $800 (39,000 रूपए) की आकर्षक कीमत में यह यूएस के बाजारो में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार भारत में भी जल्द मोटोरोला का नया उपलब्ध हो जाएगा।
मोटोरोला ईटी 1 के फीचरों पर एक नजर
- 7.2 इंच की बड़ी स्क्रीन
- 1 जीबी रैम के साथ 4 जीबी फ्लैश मैमोरी
- 32 जीबी की एक्पेंडेबल मैमोरी
- 8 घंटे का दमदार बैटरी बैकप


Click it and Unblock the Notifications








