Home
Computer

मचेगा तहलका! Motorola जल्द लॉन्च करेगा अपना पहला लैपटॉप; Flipkart पर टीजर जारी

Motorola laptop: स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुका Motorola अब लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रखने जा रहा है। Flipkart पर जारी एक खास टीजर ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है कि Motorola भारत में अपने पहले लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है।

टीजर में एक लैपटॉप की झलक दिखाई गई है, जिस पर Motorola की ब्रांडिंग चमक रही है। साथ ही लिखा है, 'ए न्यू वर्ल्ड ऑफ लैपटॉप्स। अनवेलिंग सून।' यानी कुछ बड़ा और नया आने वाला है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी एक से अधिक मॉडल्स लेकर आएगी, और कुछ हटकर पेश करने की तैयारी में है।

Motorola जल्द लॉन्च करेगा अपना पहला लैपटॉप

भारत में Motorola के पहले लैपटॉप की एंट्री

यह मोटोरोला के बैनर तले भारत में पहला लैपटॉप लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च डेट और फीचर्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Lenovo का साथ होने से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। Lenovo, जो भारत का तीसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप ब्रांड है, मोटोरोला का पैरेंट ब्रांड भी है।

दिलचस्प बात यह है कि Dixon Technologies, जो Lenovo के पीसी और मोटोरोला के फोन भारत में बनाती है, शायद वही कंपनी लैपटॉप्स की मैन्युफैक्चरिंग भी करेगी।

Lenovo पहले ही बता चुका है कि वह भारत को अपनी डायवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी में एक अहम हिस्सा बनाना चाहता है। इसके तहत एंट्री-लेवल AI PC को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। अब देखना यह है कि क्या मोटोरोला इसी प्लान का हिस्सा बनता है।

Motorola का लैपटॉप इतिहास

मोटोरोला पहले भी लैपटॉप की दुनिया में हाथ आजमा चुका है। 2000 के दशक में कंपनी ने Motorola ML900 नामक रग्ड लैपटॉप लॉन्च किया था, जो कठिन परिस्थितियों में भी काम करता था।

इसके बाद 2011 में मोटोरोला ने Lapdock नाम से एक इनोवेटिव डिवाइस लॉन्च किया था, जो स्मार्टफोन को लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस देता था।

अब एक बार फिर मोटोरोला कुछ नया और एक्साइटिंग लेकर आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कंपनी किस तरह का धमाका करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X