सैमसंग से मुकाबला करने के लिए मोटोरोला लाएगा नए टैब

सैमसंग और अन्य कंपनियों ने ग्राहकों को अपने टैब में कई स्क्रीन साइज के विकल्प मुहैया कराए हैं। मोटोरोला भी बाजार में 8 और 10 इंच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ दो टैब लांच करेगा। सूत्रों के अनुसार मोटोरोला के नए नए टैब का नाम फ्लेमिंग होगा जबकि कुछ वेबसाइटों के अनुसार मोटोरोला अपने टैब को फ्लेमिंग एमारा के नाम से बाजार में पेश करेगा।
मोटोरोला कि हनिकांब से लैस नए टैबलेट में 4जी एलटीई चिप का खास फीचर दिया गया होगा जो इसके आकर्षण का केंद्र होगा। टैब के बैक साइड में मैटल पैनल कवरिंग दी गई है जो इसके लुक को काफी कूल बनाती है। हाल ही में मोटोरोला ने जूम के नाम से अपना टैबलेट लांच किया था जिसे बाजार में अच्छा रिस्पांस मिला है हो सकता है मोटोरोला इसके अगले वर्जन जूम 2 को बाजार में पेश करे।
8 इंच के मोटोरोला फ्लेमिंग टैबलेट की स्क्रीन पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन व्यू की वजह से अन्य टैब के मुकाबले देखने में ज्यादा शानदार लगती है। वीडियो कालिंग और फोटो कैपचरिंग के लिए मोटोरोला के नए टैब में उम्मीद की जा रही है फ्रंट और रियर दो कैमरों की सुविधा दी जाएगी। जिसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग भी करेगा।
आधिकारिक तौर से मोटोरोला ने अपने दोनों टैब की लांचिंग के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मगर जल्द ही मोटोरोला अपन नए टैब को कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में लांच करेगा।


Click it and Unblock the Notifications