Home
Computer

मोटोरोला पेश करेगा जूम टेब का अपडेट वर्जन

By Super
मोटोरोला पेश करेगा जूम टेब का अपडेट वर्जन
गैजेट बाजार में टैबलेट नए ट्रेंड के रूप में तेजी से उभरे है। अगर आपके पास टैबलेट है किसी र्स्‍माट फोन या लैपटाप के मल्‍टीटास्‍किंग काम आप आसानी से कर सकते है। बाजार में मौजूद टैबलेट में मोटोरोला जूम काफी पसंद किया गया था मगर गूगल के एंड्राएड 3.1 हनीकांब के जाने से कंपनी अपने मोटोरोला जूम के अपडेट वर्जन को लांच करेगी, ताकि नए आपरेटिंग सिस्‍टम से ज्‍यादा बेहतर परर्फामेंस यूसर को मिल सके।

मोटोरोला जूम के लेटेस्‍ट फीचरों म ब्‍लूटूथ से लेस की बोर्ड दिया गया है, जिससे टाईपिंग में काफी आसानी होगी। नए मोटोराला जूम में मल्‍टीटास्‍किंग एप्‍लीकेशन भी अपडेटेड मिलेंगी। बाजार में मौजूद ज्‍यादातर टैबलेट में वाई फाई की सुविधा दी गई है मगर नए मोटोरोला जूम में वाई फाई लॉक सिस्‍टम दिया गया है जिसकी मदद से यूजर बिना वाई फाई डिस्‍कनेक्‍ट किए अपनी स्क्रिन को लॉक कर के कही भी जा सकता है।

नया मोटोरोला जूम 32 जीबी इनबिल्‍ड मेमोरी के साथ होगा जिससे बढा़कर 64 जीबी तक किया जा सकता है जो आपकी मूवी, गानों और गेम को स्‍टोर करने के हिसाब से काफी है।अपडेटेड मोटोरोला जूम में अपडेटेड एडाब फ्लैश प्‍लेयर दिया गया है जिसकी मदद से आपको अपने डाक्‍यूमेंट मेनेज करने की जरूरत नहीं पडे़गी इसका फाइल मैनेजर एप्‍लीकेशन डाक्‍यूमेंट को अपने आप अरेंज कर देगा साथ ही इसकी मदद से आप बेहतर वेब ब्राउजिंग कर सकेगे।

इसमें न सिर्फ हाई परफार्मेंस आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है बल्कि एक हाई रेज्‍यूलेशन कैमरा भी दिया गया‍ है। ये नए फीचर न सिर्फ मोटोराला जूम में दिए गए है बल्कि एंड्राएड 3.1 को यूजर अपने टैबलेट में भी अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए आप इसे डाउनलोड कर अपने टैब में इंस्‍टाल कर सकते है साथ ही वाईफाई की मदद से इसे अपडेट भी कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X