मोटोरोला जूम बनाम सेमसंग गैलेक्सी टैब 10.1

मोटोरोला जूम और सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1 दोनों टैब की अपनी रेंज में एक बेहतर विकल्प हो सकते है। सैमसंग गैलेक्सी 10.1 में 10.1 इंच की स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो फुल टच है साथ ही इसमें एंड्राएड 3.1 वर्जन का आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है वहीं दूसरी ओर जूम एक्स में एंड्राएड के 3.0 वर्जन पर काम करता है जाहिर सी बात है 3.2 वर्जन के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब बेहतर परफार्मेंस देगा।
इंटरटेमेंट के नजरिए से दोनों टैबलेट में काफी फीचर दिए गए है जो यूजर को निराश नहीं करेंगे। एमपी4, एवीआई, 3जीपी, वीओबी फार्मेट के साथ आप इनमें वीडियों चला सकते हैं वहीं ऑडियो के लिए एमपी3 और वेव फार्मेट दिये गए है। एनवीडिया टेगरा प्रोसेसर के साथ दोनों टैब शानदार ग्राफिक सर्पोट देते है जो गेम और वीडियों चलाने में आसानी होती है। इंटनेट कनेक्टीविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी और मोटोरोला जूम में वाई फाई , ब्लूटूथ, के अलावा 3जी, जीपीआरएस, एज और कई तरह के फीचर दिए गए हैं। वहीं जूम में 4जी टेक्नालॉजी भी दी गई है जो सैमसंग गैलेक्सी में नदारद है।
मैमोरी के मामले में भी दोनों टैब निराश नहीं करते हैं 16, 32 और 32 जीबी की पर्याप्त मैमोरी दी गई है। मौटोरोला जूम में जहां एक्सटर्नल मैमोरी स्लॉट दिया गया है वही सैमसंग गैलेक्सी में यह नहीं है। मोटोरोला जूम के एक्ट्रा फीचर की वजह से इसकी कीमत 35500 रूपए के आसपास है वहीं सैमसंग गैलेक्सी 10.1 केवल 29000 रूपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








