Home
Computer

जल्‍द दस्‍तक देगा एप्‍पल का आईपैड 3

By Super
जल्‍द दस्‍तक देगा एप्‍पल का आईपैड 3
एप्‍पल के उत्‍पादों पर बाजार की नजर हमेशा से रही है। टैबलेट और आईफोन की उन्‍नत टेक्‍नालॉजी और नए फीचरों से बाजार में इन्‍हें काफी पसंद किया गया। आई पैड 2 की सफलता के बाद एप्‍पल इसके नए वर्जन एप्‍पल आईपैड 3 को लांच करने का विचार बनी रही हैं। जिसमें अपने पहले वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा बैटरी बैकप और नई तकनीकी का प्रयोग किया गया है।

सूत्रों के अनुसार आई पैड 3 में दी गइ बैटरी को मैन्‍यूफैक्‍चर करने के लिए सिंप्‍लो टेक्‍नालॉजी और डायनापैक टेक्‍नालॉजी से सहयोग किया गया है। आईपैड 3 में दी गई बैटरी न केवल हल्‍की होगी बल्कि पहले के मुकाबले आकार में छोटी भी होगी। बैटरी में दिए गए बदलाव की वजह से इसकी कीमत में 20 से 30 प्रतिशत की बढोत्‍तरी हो गई है। मगर आईपैड 3 के फीचर इतने शानदार है कि इसे देख कर आप इसे खरीदे बिना नहीं रह सकेंगे।

आईपैड 2 की स्‍क्रीन में 1024 x 768 का रेज्‍यूलूशन दिया गया था जबकि नए आइपैड 3 में 2048 X 1536 रेज्‍यूलूशन की रैटीना डिस्‍पले क्‍वालिटी दी गई है जो किस्‍ट्रल क्‍लीयर पिक्‍चर के साथ हाई डेफिनेशन वीडियो क्‍वालिटी प्रदान करती है। स्‍क्रीन साइज की बात करें तो एप्‍पले आईपैड 3 में 9.7 इंच का डिस्‍पले दिया गया है। जो पिछले आईपैड के मुकाबले बड़ी होगी। हालाकि नई बैटरी और रेटीना डिस्‍पले से लैस नया आईपैड 3 अगस्‍त 2012 तक बाजार में उपलब्‍ध हो पाएगा।

एप्‍पल के पहले आईपैड 1 में लोगों को शिकायत थी की पैड 1 में दी गई मैमोरी स्‍पेस कम है, इसको ध्‍यान में रखते हुए एप्‍पल के नए आईपैड 3 में 64 जीबी तक मैमारी ऑप्‍शन मिलेगा। आईपैड 2 की तरह आईपैड 3 में भी रियर और फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गई होगी। आईपैड 2 में एचडीएमआई सपोर्ट के लिए एवी एडाप्‍टर की जरूरत महसूस की गई थी उम्‍मीद की जा रही है नए आईपैड 3 में यह सुविधा दी गई होगी।

आधिकारिक रूप से एप्‍पल आईपैड 3 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है मगर उम्‍मीद की जा रही है कि 40,000 रूपए के आसपास कंपनी आईपैड 3 को बाजार में लांच सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X