Home
Computer

डेल लांच करेगा इंस्‍पायरॉन सीरीज के दो नए लैपटॉप

By Super
डेल लांच करेगा इंस्‍पायरॉन सीरीज के दो नए लैपटॉप
स्‍लीक डिजायन, हाई परफार्मेंस, बड़ी स्‍क्रीन जब भी आपके दिमाग में लैपटॉप का ध्‍यान करते होंगे इन सभी चीजों के बारे में सोचतें होंगे। डेल ने इन्‍हीं फीचरों को ध्‍यान में रखते हुए बाजार में दो नए लैपटॉप जल्‍द लांच करने वाली है। डेल की इंस्‍पायरॉन सीरीज का 14 आर जिसमें ग्‍लॉसी कलर जैसे पीकब्‍लू और टमेटो रेड के शेड दिए गए हैं।

डेल का 13 जेड देखने में थिन और काफी हल्‍का है जिसे साथ लेकर चलने में काफी आसानी रहती है। हाई डेफिनेशन स्‍क्रीन के साथ चैटिंग के लिए वेबकैम की सुविधा दी गई है साथ मे कई सोशल साइटों को एक्‍सेस कर सकते हैं, वायरलेस कनेक्‍टीविटी के द्वारा आप इंटरनेट से कनेक्‍ट हो सकते हैं। डेल के इंस्‍पायरॉन 14 आर में कई तरह के कलर ऑप्‍शन मौजूद है। 1.3 मेगापिक्‍सल वेबकैम से चैटिंग के दौरान साफ पिक्‍चर दिखाई देती है। अच्‍छी मैमोरी स्‍पेस के साथ गेम व हाईडेफिनेशन मूवी देखने के लिए 13 आर में अच्‍छा ग्राफिक सर्पोट दिया गया है।

डेल की डेटा सेफ ऑनलाइन बैकप सर्विस के द्वारा आप अपका डेटा बिलकुल सेफ रहता है। यदि लैपटॉप में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो ऑनलाइन डेटा बैकप से आप अपना डेटा दुबारा पा सकते हैं। इंस्‍पायरॉन 13 जेड और 14 आर में विडों 7 आपरेंटिंग सिस्‍टम पड़ा हुआ है रैम की बात करें तो 14 आर 6 जीबी 2 डीआईएमएम डीडीआर3 1333mhz की एडवांस रेम दी गई है जो 13 जेड के 4 जीबी 1 डीडीआर3 1333 mhz के मुकाबले ज्‍यादा है। डेल के 13 जेड में 13.3 इंच की एचडी डब्‍लूलिड स्‍क्रीन दी गई है, 14 आर में 13 जेड के मुकाबले एचडी डब्‍लूलिड 14 इंच की स्‍क्रीन दी गई है।

डेल इंस्‍पायरॉन की दोनों लैपटाप में डेटा ट्रांसफर कि लिए वाईफाई और ब्‍लूटूथ की सुविधा से लैस है। हाई पावर बैटरी बैकप के लिए 2.2 एएचआर 6 सेल की लीथियम बैटरी इनबिल्‍ड है, वहीं 13 जेड में 6 सेल लिऑन बैटरी की वजह से अच्‍छा बैटरी बैकप देता है। कंपनी ने बाजार में 13 जेड को 36800 की आकर्षक कीमत में लांच करेगी अगर आप चाहे तो हर महिने 6134 की ईएमआई पेमेंट देकर लैपटाप खरीद सकते हैं। डेल 14 आर डेल 13 जेड के मुकाबले थोड़ा सस्‍ता है कंपनी ने 13 जेड को 30500 की कीमत में लांच करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X