Home
Computer

सैमसंग ने उतारा हाईक्‍वालिटी लैपटॉप सोबिन

सैमसंग ने उतारा हाईक्‍वालिटी लैपटॉप सोबिन
अपनी लैपटॉप सीरीज के अंतर्गत सैमसंग ने NP300V5A सोबिन नाम का नया हाईक्‍वालिटी लैपटॉप बाजार में उतारा है। सैमसंग ने सोबिन को खास तौर से भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए उतारा है। साइज में छोटे और कूल लुक सोबिन NP300V5A लैपटॉप को कंपनी ने येलो और पिंक कलर के साथ बाजार में लांच किया है। 2.45 किलाग्राम के सोबिन में कई नए फीचर दिए गए है, वैसे तो बाजार में कई बड़ी कंपनियों के लैपी मौजूद है जिनसे सैमसंग को कड़ी टक्‍कर मिलेगी, कंपनी ने इस बात को ध्‍यान में रखते हुए कई नए फीचरों को ऐड किया है।

NP300V5A सोबिन में 15.6 इंच की लिड स्‍क्रीन दी गई है जो 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्‍क्रीन में तेज रोशनी पड़ने पर यह उसे दुबारा रिफ्लेक्‍ट नहीं करती है जिससे दिन की रोशनी में भी आप आराम से अपना काम कर सकते हैं। अक्‍सर देख गया है दिन के समय लैपटॉप पर काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तकनीकी रूप से सैमसंग सोबिन में इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो 2.30 गीगाहर्ट की क्‍लॉक स्‍पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा सिस्‍टम में 3 एमबी की मैमोरी दी गई है। सोबिन में रैम के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है 6 जीबी की डीडीआर 3 रैम के साथ सैमसंग NP300V5A में 750 जीबी की साटा हार्डडिस्‍क इनबिल्‍ड है जो एक मिनट में 5400 राउंड रोटेट करती है।

आजकल सभी कंपनियां अपने लैपटॉप पर अच्‍छा ग्राफ्रिक सपोर्ट दे रही हैं सैमसंग ने भी सोबिन में एनवीडिया का जीफोर्स जीटी 520 एमएक्‍स ग्राफ्रिक सपोर्ट दिया है जो 1 जीबी मैमोरी कैपेसिटी के साथ हाई डेफिनेशन गेम को भी स्‍मूदली रन करता है। कनेक्‍टीविटी के लिए लैपटॉप में 2.0 यूएसबी पोर्ट, कार्ड रीडर, वीजीए पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट के ऑप्‍शन दिए गए हैं। इसके साथ लैपटॉप में लम्‍बे बैटरी बैकप के लिए 48 वॉट की 6 सेल बैटरी इनबिल्‍ड है जो एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 7 घंटे का लम्‍बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। उम्‍मीद की जा रही है सैमसंग सोबिनों की कीमत 38,000 रूपए के करीब होगी।

सैमसंग NP300V5A सोबिनों के फीचरों पर एक नजर

  • 15.6 इंच की लिड स्‍क्रीन

  • 1366 x 768 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन

  • 2.45 किलोग्राम भार

  • इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर

  • 2.30 गीगा हर्ट स्‍पीड

  • 3 एमबी कैच मैमोरी

  • 6 जीबी की डीडीआर 3मैमोरी

  • 750 जीबी साटा हार्डडिस्‍क

  • एनवीडिया जीफोर्स जीटी 520 एमएक्‍स ग्राफिक सपोर्ट

  • 1 जीबी ग्राफिक मैमोरी

  • 2.0 यूएसबी पोर्ट, एसडी, एसडीएचसी कार्ड रीडर

  • वीजीए, एचडीएमआई पोर्ट

  • 6 सेल 48 वॉट बैटरी

  • 64 बिट विडों 7 ओएस

  • कीमत- 38,000 रूपए के करीब

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X