इंडस्ट्रीज यूजर के लिए पैनासोनिक लाया टफबुक
जल्द बाजार में माइक्रोसॉफ्ट विंडो 7 बेस्ड टैबलेट दस्तक देने वाला है। इलेक्ट्रानिक प्रोडेक्ट बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी पैनासोनिक टफबुक नाम से नया विडों बेस्ड टैबलेट लांच करने वाली है। टफबुक को खास तौर से टेक्नीशियनों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें दिनभर मशीनो में काम करना पड़ता है। दखने में भी पैनासोनिक की नई टफबुक काफी मजबूत लगती है।
इसकी खूबियों के बारे में बताने से पहले बात करते हैं टफबुक की स्क्रीन के बारे में टफबुक में 13.3 इंच की हाईडेफिनेशन लिड स्क्रीन दी गई है जिसमें रियल टाइम डायग्नासिस प्रोग्राम का फीचर दिया गया है। टेक्नीशियन इसे प्रयोग करने के लिए टच पेन या फिर उंगलियों का सहारा ले सकते हैं। रिफ्लेशन रजिस्टिव की वजह से टेक्नीशियन इसे वर्कशाप या फिर कहीं बाहर भी आराम से प्रयोग कर सकते हैं। धूप या अत्यअधिक रोशनी में भी टफबुक की स्क्रीन साफ डिस्पले प्रोवाइड करती है।
तकनीकी रूप से भी टफबुक अन्य टैबलेट से उन्नत है, फास्ट प्रोसेसिंग के लिए टफबुक में इंटल का कोर आई5 प्लेटफार्म दिया गया है। इसके अलावा बुक में एडवांस बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 9 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। टफबुक को खास तौर से बाहर प्रयोग करने के लिए बनाया गया है इसलिय इसमें वॉयरलैस और वॉयरड दोनों तरह के फीचरों को ऐड किया गया है।
अलग-अलग साइज के यूएसबी पोर्ट की मदद से आप टफबुक में किसी भी साइज के पोर्ट द्वारा अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। बुक में दिया गये 2.1 + ईडीआर की सुविधा से फास्ट डेटा ट्रांसफरिंग स्पीड मिलती है। बाहरी प्रयोग के अलावा टफबुक में कुछ ऐसे फीचर दिए गए है जिन्हें आप अपने घर में भी प्रयोग कर सकते है जैसे वीडियो चैटिंग के लिए टफबुक में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है।
अगर आप किसी फैक्ट्री या वर्कशाप में काम करते है और दिनभर मशीनों के बीच आपको अपना पूरा दिन बिताना पड़ता है तो टफबुक की मदद से आप वहां भी अपने सारे काम निपटा सकते हैं। पैनासोनिक ने भारत में फिलहाल इसे लांच नहीं किया है जिसकी वजह से इसकी कीमत भी निधार्रित नहीं की गई है। मगर जल्द यह गैजेट भारत में भी उपलब्ध हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








