पैन डिजिटल भारत में लांच करेगा सुपरनोवा एंड्राएड टैबलेट

अन्य ब्रांड के टैब के मुकाबले सुपरनोवा में 8 इंच की बड़ी एलसीडी स्क्रीन दी गई है। जो 600 x 800 पिक्सल का रेज्यूलूशन प्रोवाइड कराती है। इसके अलावा स्क्रीन में 2 एक्सिस एसेलोमीटर सेंसर दिया गया है जो स्क्रीन को और यूजर फ्रेंडली बनाता है। टैब में रियर और फ्रंट कैमरे दिए गए है जो वीडियो चैटिंग और फोटो कैपचरिंग के दौरान क्रिस्टल किल्यर पिक्चर प्रोवाइड करते है। टैब में दी गई लीथियम बैटरी लगातार 6 घंटे का दमदार बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। टैब में एमपी3, वेव, एमपीईजी4 और एएसी के अलावा कई तरह के ऑडियो और वीडियो फार्मेट प्ले कर सकते हैं।
वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टीविटी के अलावा सुपरनोवा टैब में पहले से लोडेड 10.3 वर्जन का एडाब फ्लैश प्लेयर दिया गया है। भारतीय टैब यूजरों को ध्यान में देखते हुए कंपनी ने अपने टैब में वो सभी फीचर दिए है जो कम कीमत के अन्य ब्रांडों मौजूद नहीं है। बाजार में चल रहें कड़े मुकाबले के बीच पैन डिजिटल अपने सुपनोवा को 10,000 की अनुमानित कीमत में भारत में लांच करेगा।
एंड्राएड सुपनोवा टैबलेट के फीचरों पर एक नजर
- 1 गीगाहर्ट का कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर
- 8 इंच की बड़ी एलसीडी स्क्रीन
- एमपी3, वेव, एमपीईजी4 और एएसी ऑडियो और वीडियो फार्मेट सपोर्ट
- 10.3 वर्जन का एडाब फ्लैश प्लेयर
- ब्लूटूथ, वाई-फाई
- इनबिल्ड लीथियम बैटरी,
- 6 घंटे का बैटरी बैकप


Click it and Unblock the Notifications








