फिलिप्स का नया 7 इंच टैबलेट

इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंस बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी फिलिप्स अब टैबलेट बाजार में भी दस्तक देने वाली है इसके लिए वह जल्द अपना आईस्क्रीम सैंडविच टैबलेट बाजार में लांच करेगी।
नया टैबलेट लेटेस्ट 4.0 एंड्रॉयड ओएस पर रन करेगा, कंपनी के अनुसर टैबलेट में दो तरह का स्क्रीन रेज्यूलूशन दिया जाएगा जिसमें पहला टैबलेट 1024×600 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन को सपोर्ट करेगा तो दूसरे में 800×480 स्क्रीन रेज्यूलूशन दिया गया होगा।
बाजार में टैबलेट के रुख को दखते हुए फिलिप्स के आईसीएस टैबलेट में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है। टैबलेट में साधारण प्रोसेसर की जगह एमआईपीएस बेस प्रोसेसर दिया गया है जिससे यह ज्यादा बेहतर परफार्मेंस दे सकेगा।
रिपोर्ट के अनुसार फिलिप्स अपने पहले आईस्क्रीम सैंडविच टैबलेट को चाइना में लांच करेगी, इसके अलावा कंपनी आने वाले दिनों में कुछ नए बजट टैबलेट भी लांच कर सकती है।
फिलिप्स एंड्रॉयड टैबलेट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- एमआईपीएस बेस सीपीयू
- मल्टीमीडिया सपोर्ट
- 4 से 5 घंटे का बैटरी बैकप
- 1024 × 600 or 800 × 480 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन
- 7 इंच की स्क्रीन


Click it and Unblock the Notifications








