Home
Computer

आसुस ने लांच कि तीन नए पॉवरफुल लैपटॉप

आसुस ने लांच कि तीन नए पॉवरफुल लैपटॉप

आसुस ने अपनी एन सीरीज के तहत तीन नए नए लैपटॉप पीसी बाजार में लांच किए हैं। तीनों मॉडलों में एडवांस तकनीक का प्रयोग किया गया है। अगर आसुस की एन सीरीज में दिए गए फीचरों को देखें तो खासतौर से इसे यूवाओं की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए पेश किया गया है।

एन सीरीज में सभी लैपटॉप में एल्‍यूमीनियम फ्रेंम के साथ अलग अलग रंगो की फिनिशिंग दी गई हैं जो इन्‍हें देखने मे काफी आकर्षक बनाती हैं। तो शुरुआत करते हैं आसुस के एन76 मॉडल से जिसमें 17.3 इंच की स्‍क्रीन दी गई जो बेहतर डिस्‍प्‍ले क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है। आसुस एन 56 एन सीरीज का दूसरा मॉडल है जिसमें 15.6 इंच की स्‍क्रीन दी गई है, वहीं तीसरे मॉडल एन 46 को 14 इंच स्‍क्रीन के साथ उतारा गया है।

वैसे देखा जाए तो 15 इंच की स्‍क्रीन वीडियो और मूवी देखने के हिसाब से अच्‍छी है मगर 14 इंच स्‍क्रीन लैपटॉप कैरी करने के लिहाज से बेहतर है। आसुस ने अभी तीनों मॉडलों की कीमत के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। अगर आसुस को भारतीय बाजार में अन्‍य ब्रांडों से कड़ी टक्‍कर लेनी है तो उसे लैपटॉप को वाजिब कीमत में लांच करना पड़ेगा।

आसुस एन सीरीज लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 8 जीबी डीडीआर3 1333 मेगाहर्ट रैम

  • एनवीडिया जीफोर्स जीटी 635 एम ग्राफिक सपोर्ट

  • इंटल आईवी ब्रिज प्रोसेसर

  • कोर आई3, कोर आई7, कोर आई7 प्रोसेसर

  • आईसीई पॉवर

  • ब्‍लूटूथ3.0

  • 1,920 x 1,080 रेज्‍यूलूशन

  • विंडो 7 ओएस

आसुस एन 56 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • इंटल एचएम65 एक्‍प्रेस चिपसेट

  • वाईफाई

  • 6 सेल 5200 एमएएच बैटरी

  • 37.9 x 26.1 x 3.5 सेमि

  • 2.7 किलो भार

  • एचडी कैमरा
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X