शानदार फीचरों से लैस है आसुस का EEE पैड स्लाइडर

आससु EEE स्लाइडर पैड में स्लाइडर कीपैड दिया गया है। स्लाइडर कीपैड की वजह से इसकी कीमत में थोड़ी ज्यादा जरूर है मगर इसके फीचर भी उतने शानदार है। आसुस के नए EEE पैड स्लाइडर में 10.1 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। जो 800 X 1280 पिक्सल रेज्यूलूशन पर क्लियर पिक्चर क्वालिटी देती है। स्क्रीन के आइकॉन भी काफी शानदार दिए गए है जो कि यूजर फ्रेंडली है।
आससु के EEE पैड स्लाइडर में कीपैड में स्लाइडर डॉक दिया गया है जिसमें क्वार्टी कीपैड अटैच है। मगर ट्रैक पेड का आप्शन इसमें नदारद है जो आपको थोड़ा निराश कर सकता है। माउस कनेक्टीविटी के लिए यूएसबी का आप्शन दिया गया है। वहीं नए की पैड के टेक्ट डाक्यूमेंट में काम करते वक्त टच कीपैड को प्रयोग करने में काफी दिक्कत होती है।
नए आसुस EEE में एंड्राएड के हनीकांब 3.0 वर्जन दिया गया है जिसका अपग्रेड v3.1 वर्जन भी जल्द ही आ जाएगा। एनवीडिया टैगरा 2 ड्यूलकोर प्रोसेसर की वजह से इसकी प्रोसेसिंग काफी अच्छी है साथ में 1 जीबी की रैम दी गई है।
अन्य फीचरों में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो अच्छी क्वालिटी की फोटो कैपचरिंग करता है वीडियो चैटिंग के लिए इसमें एक रियर वीजीए कैमरा भी है। आससु EEE पैड स्लाइडर में कनेक्टीविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ का आप्शन है, इसके अलावा यूएसबी, मिनी एचडीएमआई पोर्ट के द्वारा आप अपने डेटा को ट्रांसफर कर सकते हें। मैमारी के लिए नए आसुस EEE पैड में 16 और 32 जीबी का आप्शन दिया गया है।जो आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
बाजार में EEE पैड स्लाइडर की कीमत 35000 रूपए है। नया आसुस EEE पैड इन गर्मियों में जल्द ही लांच कर दिया जाएगा हालाकि यह कुछ देशों में ही लांच होगा EEE पैड स्लाइडर की लांचिंग तारीख अभी तय नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








