Home
Mobile

Realme C53 स्मार्टफोन की घटी कीमत, इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानें ऑफर डिटेल

Realme C53 Price Cut: अगर आप भी 10 हजार से कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 108MP कैमरा , 90 हर्ट्ज रिफ्रेश, 560 निट्स ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। जी हां, यहां हम Realme C53 स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिसपर कंपनी अपने ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डील का फायदा उठाकर ग्राहक इसे 10 हजार से भी कम कीमत में इसे अपने घर ला सकते हैं।

Realme C53 स्मार्टफोन की घटी कीमत, इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानिए

रियलमी सी53 पर ऑफर

realme C53 फोन की खरीदारी अगर ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट से करता है तो वह 1000 रुपये का ऑफ और 1000 रुपये कूपन डिस्काउंट का लाभ उठा सकता है। जिससे वह दो हजार तक की कटौती के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को आप महज 8,999 रुपये में खरीद सकेगा। जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। जिसका लाभ केवल दो दिनों तक ही लिया जा सकता है।

रियलमी सी53 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme C53 में आपको 6.74 इंच एलसीडी स्क्रीन मिलेगी, जो एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज तक है। इस फोन में ड्यूड्रॉप नॉच डिजाइन दी गई है। जिसकी स्क्रीन 90.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगी। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI T Edition के साथ आएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। रियलमी सी53 को कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी53 में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है, जिसके साथ एक मोनोक्रोम लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ब्लूटूथ 5.0 ,ड्यूल सिम, 4G और ड्यूल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is offering a discount on Realme C53 to its online shopping customers, after which the customer can buy this phone for less than Rs. 10 thousand. If the customer purchases realme C53 from the official website, he will get Rs 1000 off and Rs 1000 coupon discount. After which its 6GB Ram and 64GB storage variant can be purchased for just Rs 8999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X