रिलायंस जियो करने वाली है नया धमाका, लांच करेगी लैपटॉप
जियो और फोन ये दो शब्द सुनने के बाद ऐसा लगता है सबकुछ फ्री हो चुका है, ऐसे ही जल्द जियो और लैपटॉप भी मिलने वाले हैं क्योंकि रिलायंस जियो जल्द एक ऐसा लैपटॉप लांच करने की तैयारी करने में लगी हुई है जिसमें सिम लगा होगा। ये बिल्कुल ऐसे ही काम करेगा जैसे जियो फोन काम करता है यानी इंटरनेट के लिए लेन या फिर वाई-फाई की जरूरत नहीं,
इससे कंपनी का पर यूजर रेवेन्यू बढ जाएगा साथ ही लैपटॉप बाजार में तेजी भी देखने को मिल सकती है। हम आपको बता दें जियो ने जब अपना 4जी फोन लांच किया उसे तीसरी तिमाही में 500 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कॉलिंग का भी होगा फीचर
जियो अपने नए लैपटॉप को क्वॉलकॉम के साथ मिलकर बना रहा है, इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार क्वॉलकॉम से डिवाइस लेकर कंपनी उसे डेटा और कॉन्टेक्ट के साथ जोड़ सकती है। क्वॉलकॉम ने इससे पहले भी जियो 4जी फोन के लिए काम किया है।

जियो की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है
जियो लैपटॉप को लेकर जियो की तरफ से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है, वहीं दूसरी ओंर आकडों पर नजर डालें तो हर साल करीब 50 लाख लैपटॉप बेचें जाते हैं जिन्हें होम या फिर पब्लिक वाई-फाई नेटर्वक से कनेक्ट किया जाता है।
विंडो 10 के साथ आ सकता है जियो लैपटॉप
जैसा ही हमने आपको बताया जियो क्वॉलकॉम के साथ मिलकर नए लैपटॉप बना रही है जिसमें क्वॉलकॉम चिपसेट होगी जिस पर विंडो 10 रन कर सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








