रिलायंस का धमाल 12,999 में पेश किया टैबलेट पीसी

रिलायंस 3जी टैब का वजन मात्र 389 ग्राम है जिससे इसे लाने और ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। देश के 333 शहरों में रिलायंस के 3जी नेटवर्क में आप फास्ट इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं साथ ही 3जी इंटरनेट ग्राहकों को सालाना डाटा प्लान के तहत छूट भी मिलेगी। रिलायंस के इस नए टैब में डॉक्यूमेंट्स टु गो की सुविधा दी गई है जिससे आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, वर्ड, पावरप्वाइंट और पीडीएफ अटैचमेंटों का प्रयोग बड़े आराम से कर सकते हैं जो बिजनेस क्लास लोगो के लिए बेहतर टैब कहा जा सकता है ।
रिलायंस 3जी टैब में मोबाइल टीवी, वॉयस कॉलिंग, जीपीएस और वीडियो रिकॉडिंग की सुविधा भी शामिल है जो इसे बाजार में मौजूद अन्य टैब से बेहतर बनाते है। इसके अलावा एंड्रायड एप्स में जाकर आप हजारों एप्लिकेशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने बाजार में इसकी कीमत 512 एमबी रैम और माइक्रो एसडी एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये रखी है। टैब बाजार में इसे लेकर काफी खलबली मची हुई है देखना यह है लोगों को रिलायंस का यह नया टैब कितना पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications








