अक्टूबर में आ रहा है माइक्रोसॉफ्ट का सरफेस टैबलेट

टोरंटो में वर्ल्ड वाइड पाटर्नर कांफ्रेंस के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सरफेस टैबलेट को अक्टूबर में लांच करने की घोषणा की है। अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से टैबलेट को दुनिया भर के तकनीकी जानकारों ने काफी सराहा है। अगर आप सरफेस टैबलेट का बेसब्री से इंतजार कर रहें है तो आपके लिए एक खुशखबरी है सीएनईटी रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट सरफेस टैबलेट 26 अक्टूबर को लांच कर दिया जाएगा। टैबलेट की सबसे खास बात है टैबलेट को लेटेस्ट विंडो 8 वर्जन के साथ लांच किया जाएगा। अब माइक्रोसॉफ्ट का विंडो टैबलेट कितना सक्सेस होगा ये तो टैबलेट लांच होने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन टैबलेट में कुछ ऐसे फीचर दिए गए है जिसकी वजह से ये बाजार में धूम मचा सकता है।
सरफेस टैबलेट में दिए गए कुछ फीचर
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस टैबलेट को दो मॉडल ऑप्शन के साथ लांच किया जाएगा, जिसमें यूजर फ्रेंडली विंडो आरटी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो एआरएम चिपसेट के साथ टैबलेट को फास्ट परफार्मेंस देता है। दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो टैबलेट में 10.6 इंच की हाईडेफिनेशन स्क्रीन, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 2.0 यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टैबलेट में 32 जीबी और 64 जीबी वर्जन के दो ऑप्शन मौजूद रहेंगे। जबकि विंडो 8 प्रो में 64 जीबी और 128 जीबी वर्जन ऑप्शन मौजूद रहेगा।
कीमत
कुछ रिपोर्टो के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट अपने सरफेस टैबलेट को $2,150 (1,20,000 रुपए) में लांच करेगा। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस की कीमत को लेकर अभी कोई भी एनाउंसमेंट नहीं किया है। वैसे भारत में माइक्रोसॉफ्ट को सबसे ज्यादा टैबलेट की कीमत पर ही ध्यान देना होगा क्योंकि फीचर से अधिक यहां कीमत मायने रखती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications